वैक्सीनेशन की सबसे बड़ी शुरुआत, देश में अब तक 2,24,301 लोगों को दी गई कोरोना वैक्सीन

By: Pinki Sun, 17 Jan 2021 11:05:19

वैक्सीनेशन की सबसे बड़ी शुरुआत, देश में अब तक 2,24,301 लोगों को दी गई कोरोना वैक्सीन

दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान भारत में शनिवार से शुरू हुआ। टीकाकरण अभियान के पहले दिन 2 लाख से ज्यादा लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। दूसरे दिन रविवार को देश के सिर्फ छह राज्यों में कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। हेल्थ मिनिस्ट्री के एडिशनल सेक्रेटरी डॉ। मनोहर अगनानी ने बताया कि इन राज्यों में वैक्सीनेशन के कुल 553 सेशन किए गए। इनमें 17,072 लोगों को टीका लगाया गया। अब तक कुल 2,24,301 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड-19 टीकाकरण की जानकारी देने के लिए आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि रविवार को आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, मणिपुर और तमिलनाडु में 553 सत्र में 17,072 लोगों का टीकाकरण किया गया।

मंत्रालय की ओर से जानकारी दी गई कि पहले दिन 2 लाख 7 हजार 229 लोगों को टीका लगा था जो कि दुनिया में सबसे अधिक आंकड़ा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव डॉ मनोहर अगनानी ने कहा कि भारत में अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस की तुलना में एक दिन में सबसे अधिक वैक्सीन लगाई गईं। मंत्रालय की ओर से बताया गया कि शनिवार को जिन लोगों का टीकाकरण किया गया था उनमें से 447 लोगों ने असहज महसूस किया था जिसमें से तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। इन तीन लोगों में से अब सिर्फ एक व्यक्ति को निगरानी के लिए अस्पताल में रखा गया है।

ये भी पढ़े :

# Corona Vaccination Second Day: महाराष्ट्र में दो दिन टीकाकरण नहीं, दिल्ली में पहले दिन 52 लोगों में दिखे साइड इफेक्ट

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com