न्यूज़
Budget 2026 Yogi Adityanath Tejashwi Yadav Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में 10 लाख कोरोना मरीज, अनलॉक होते ही भारत में बढे संक्रमित

देश में कोरोना वायरस अपने पैर तेजी से पसार रहा है, स्थिति की गंभीरता इस बात से समझी जा सकती है कि देश में संक्रमितों की संख्या 10 लाख के पार पहुंच चुकी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 17 July 2020 10:05:59

देश में 10 लाख कोरोना मरीज, अनलॉक होते ही भारत में बढे संक्रमित

देश में कोरोना वायरस अपने पैर तेजी से पसार रहा है, स्थिति की गंभीरता इस बात से समझी जा सकती है कि देश में संक्रमितों की संख्या 10 लाख के पार पहुंच चुकी है। देश में 5 लाख से 10 लाख केस पहुंचने में 20 दिन लगे। भारत में सिर्फ 3 दिन में एक लाख नए संक्रमित मिले हैं। संक्रमण से मौतों का आंकड़ा भी 25 हजार को पार कर गया है। भारत दुनिया का आठवां देश है जहां 25 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना से जान गंवाई है।

पिछले 24 घंटे में मिले 34956 मरीज

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक 34 हजार 956 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 10 लाख के आंकड़े को पार करते हुए 1,003,832 पर पहुंच गई है। वहीं इस दौरान 687 लोगों की मौत हुई है और मृतकों की संख्या भी बढ़कर 25 हजार 602 पर पहुंच गई है। हालांकि रिकवरी रेट 63.34% पर पहुंच गया है और इस खतरनाक वायरस को मात देकर ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 6 लाख 35 हजार 757 पर पहुंच गई है।

india,coronavirus,coronavirus 10 lakh,india covid patient 10 lakh,covid cases in india,news

30 जनवरी को भारत में आया था पहला केस

बता दे, भारत में 30 जनवरी को पहला केस आने के 109 दिन बाद देश में संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख पहुंचा था। अगले 39 दिन में ही ये संख्या 5 लाख को पार कर गई है। अगले 20 दिन में पांच लाख मामले और आ गए। भारत (India) सबसे अधिक कोरोना केस के मामले में दुनिया में तीसरे नंबर पर है। मौत के मामले में भारत अभी आठवें नंबर पर है, लेकिन हफ्ते-दस दिन में ही छठे नंबर पर आ जाएगा।

67 दिन के लॉकडाउन में रहा देश

कोरोना की सबसे बुरी मार झेल रहे दुनिया के 10 देशों में से अमेरिका, ब्राजील और चिली ही ऐसे देश हैं, जहां टोटल लॉकडाउन नहीं लगाया गया। यहां के कुछ राज्यों या हिस्सों को ही लॉकडाउन किया गया। भारत में भी 67 दिन तक टोटल लॉकडाउन रहा। देश में पहला मरीज मिलने के 55 दिन बाद 25 मार्च से टोटल लॉकडाउन लगाया गया। उसके बाद चार बार कुछ-कुछ रियायतों के साथ लॉकडाउन बढ़ता रहा। आखिरकार 67 दिन बाद देश से लॉकडाउन हटा और अनलॉक की प्रक्रिया शुरु हुई। 16 जुलाई तक देश में 10 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 80% से ज्यादा मामले 1 जून के बाद ही आए हैं। इसी तरह अब तक 24 हजार 929 मौतें हुई हैं, जिनमें से 78% मौतें यानी 19 हजार 524 मौतें देश अनलॉक होने के बाद हुईं हैं। भारत में कोरोना वायरस के केस और इससे होने वाली मौतें जुलाई में तेजी से बढ़ी हैं। पिछले हफ्ते देश में रोजाना तकरीबन 500-600 मौतें हुई हैं। मौतों की यह संख्या बढ़ती भी जा रही है। यह तय है कि भारत 6-7 दिन में स्पेन को मौत के मामले में पीछे छोड़ देगा। इसी तरह वह 9-10 दिन में फ्रांस से भी आगे निकल जाएगा। स्पेन और फ्रांस में रोजाना होने वाली मौतें काफी कम हो गई हैं।

प्रति 10 लाख आबादी पर 18 मौतें

दुनिया में भारत, रूस समेत 11 देश ऐसे हैं जहां 10 हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं। भारत समेत आठ देशों में 25 हजार से ज्यादा लोग कोरोना से मारे जा चुके हैं। भारत में प्रति 10 लाख आबादी पर 18 मौतें हो रही हैं। इस लिहाज से हम दुनिया में 101वें नंबर पर हैं। भारत में 55 हजार 365 लोगों पर कोरोना से एक मौत हो रही है। दुनिया भर में 36 देश ऐसे हैं जहां 10 हजार से भी कम लोगों पर एक मौत हो रही है। 96 देश ऐसे हैं जहां 50 हजार से कम लोगों पर एक मौत हो रही है। इस लिहाज से हम 99वें नंबर पर हैं।

भारत में 63.2% रिकवरी रेट

दुनियाभर के 22 देशों में एक लाख से ज्यादा मामले हैं। इनमें से 12 देशों में रिकवरी रेट भारत से बेहतर है। जिन 4 देशों में मामले 5 लाख से ज्यादा है, उनमें सबसे बेहतर रिकवरी रेट रूस का है। ब्राजील में भी रिकवरी रेट भारत से बेहतर हो गया है। भारत में अब तक 63.2% मरीज ठीक हुए हैं। दुनियाभर के 215 देशों तक कोरोना फैल चुका है। इनमें से 11 देशों में फिलहाल एक भी एक्टिव केस नहीं है। 204 देश ऐसे हैं, जहां कम से कम एक या एक से ज्यादा मरीज हैं। चीन जहां कोरोना की शुरुआत हुई, वहां रिकवरी रेट करीब 94% है। जिन 204 देशों में एक्टिव केस हैं, उनमें से 43 देश ऐसे हैं, जहां रिकवरी रेट 90% या उससे ज्यादा है।

भारत में बीते एक हफ्ते 2.10 लाख से ज्यादा केस आए, लेकिन इस दौरान 1.40 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो गए। ऐसे में संक्रमितों की संख्या (एक्टिव केस) में सिर्फ 65 हजार 881 की बढ़ोतरी हो पाई।

तारीख - केस आए - ठीक हुए - एक्टिव केस बढ़े
10 जुलाई - 27762 - 20289 - 6676
11 जुलाई - 27757 - 19981 - 7227
12 जुलाई - 29106 - 10408 - 18198
13 जुलाई - 28176 - 9952 - 17683
14 जुलाई - 29917 - 8351 - 20977
15 जुलाई - 32607 - 11347 - 20646
16 जुलाई - 35468 - 11920 - 22867

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका में लापता भारतीय छात्र की मौत की पुष्टि, कैलिफोर्निया में मिला शव; दूतावास ने जताया शोक, पार्थिव शरीर जल्द भारत लाने की तैयारी
अमेरिका में लापता भारतीय छात्र की मौत की पुष्टि, कैलिफोर्निया में मिला शव; दूतावास ने जताया शोक, पार्थिव शरीर जल्द भारत लाने की तैयारी
रोजाना 2 कच्ची लहसुन की कलियां चबाएं, ब्लड प्रेशर रहेगा कंट्रोल में और शरीर को मिलेंगे कई फायदे
रोजाना 2 कच्ची लहसुन की कलियां चबाएं, ब्लड प्रेशर रहेगा कंट्रोल में और शरीर को मिलेंगे कई फायदे
दिल्ली में पुराने वाहनों पर सख्ती, सड़क ही नहीं पार्किंग में खड़ी गाड़ियां भी होंगी जब्त, बिना नोटिस सीधे स्क्रैप कार्रवाई
दिल्ली में पुराने वाहनों पर सख्ती, सड़क ही नहीं पार्किंग में खड़ी गाड़ियां भी होंगी जब्त, बिना नोटिस सीधे स्क्रैप कार्रवाई
पोस्ट ऑफिस की खास स्कीम: ₹1 लाख निवेश पर मिलेगा ₹44,995 का तय ब्याज, सुरक्षित रिटर्न के साथ सरकारी भरोसा
पोस्ट ऑफिस की खास स्कीम: ₹1 लाख निवेश पर मिलेगा ₹44,995 का तय ब्याज, सुरक्षित रिटर्न के साथ सरकारी भरोसा
‘सांसद बनने की योग्यता नहीं, फिर भी नेता प्रतिपक्ष’, केशव प्रसाद मौर्य का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार
‘सांसद बनने की योग्यता नहीं, फिर भी नेता प्रतिपक्ष’, केशव प्रसाद मौर्य का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार
बेजान और डल स्किन के लिए रामबाण है मुल्तानी मिट्टी, जानें सही तरीके से कैसे करें इस्तेमाल
बेजान और डल स्किन के लिए रामबाण है मुल्तानी मिट्टी, जानें सही तरीके से कैसे करें इस्तेमाल
जिद्दी ब्लैक हेड्स हटाने का नया जुगाड़, अंडा और टिशू पेपर से मिनटों में पाएं साफ स्किन, देखें वीडियो
जिद्दी ब्लैक हेड्स हटाने का नया जुगाड़, अंडा और टिशू पेपर से मिनटों में पाएं साफ स्किन, देखें वीडियो
₹19,000 की भारी कटौती के साथ मिल रहा है OnePlus का प्रीमियम फोन, Amazon पर सीमित समय के लिए शानदार ऑफर
₹19,000 की भारी कटौती के साथ मिल रहा है OnePlus का प्रीमियम फोन, Amazon पर सीमित समय के लिए शानदार ऑफर
केदारनाथ मंदिर के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में हुई औपचारिक घोषणा
केदारनाथ मंदिर के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में हुई औपचारिक घोषणा
बिहार की सियासत में नई सरगर्मी, AIMIM के मंच पर दिखे आईपी गुप्ता, क्या महागठबंधन से दूरी के संकेत?
बिहार की सियासत में नई सरगर्मी, AIMIM के मंच पर दिखे आईपी गुप्ता, क्या महागठबंधन से दूरी के संकेत?
सिर्फ सेहत नहीं, स्किन के लिए भी कमाल है अमरूद, जानें घर पर कैसे तैयार करें असरदार फेस पैक
सिर्फ सेहत नहीं, स्किन के लिए भी कमाल है अमरूद, जानें घर पर कैसे तैयार करें असरदार फेस पैक
बसपा और कांग्रेस के बाद सपा में शामिल हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अखिलेश यादव बोले- इससे PDA को मिलेगी मजबूती
बसपा और कांग्रेस के बाद सपा में शामिल हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अखिलेश यादव बोले- इससे PDA को मिलेगी मजबूती
Post Office RD स्कीम में हर महीने ₹3500 निवेश करें तो 5 साल बाद कितना मिलेगा? जानें पूरी गणना
Post Office RD स्कीम में हर महीने ₹3500 निवेश करें तो 5 साल बाद कितना मिलेगा? जानें पूरी गणना
शहद की तासीर और सेवन का सही तरीका, जान लीजिए सेहत के लिए कितना फायदेमंद है हनी?
शहद की तासीर और सेवन का सही तरीका, जान लीजिए सेहत के लिए कितना फायदेमंद है हनी?