न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस से दिल्ली में हलचल, हैंड सैनेटाइजर-मास्क के बढ़े दाम

दिल्ली के मेडिकल स्टोर में मास्क और हैंड सैनेटाइज़र खरीदने वालों की भीड़ बढ़ती जा रही है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 05 Mar 2020 8:24:05

कोरोना वायरस से दिल्ली में हलचल, हैंड सैनेटाइजर-मास्क के बढ़े दाम

कोरोना वायरस भारत में भी तेजी से अपने पांव पसार रहा है। पूरे देश से 29 मामले सामने आए हैं जिनमें कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। जिनमें से 3 ठीक हो चुके हैं तो 26 का इलाज जारी है। कोरोना वायरस को लेकर भारत सरकार का दावा है कि हम इससे लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। कोरोना वायरस से बचने के लिए लोग मास्क और हैंड सैनेटाइज़र का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन राजधानी दिल्ली में अधिक डिमांड होने के कारण इसकी कमी होने लगी है। दिल्ली के मेडिकल स्टोर में मास्क और हैंड सैनेटाइज़र खरीदने वालों की भीड़ बढ़ती जा रही है, जिसकी वजह से कई मेडिकल स्टोर में इसकी कमी भी हो रही है, तो कुछ मेडिकल स्टोर ने भी मुनाफा कमाने के चक्कर में इनके दाम बढ़ा दिए हैं। जो मास्क या सैनेटाइज़र पहले 150 रुपये में मिलता था वह अब दिल्ली में 250 रुपये तक मिल रहा है।

दरअसल, एक्सपर्ट्स की ओर से सलाह दी जा रही है कि बार-बार हाथ धोएं और सफाई रखें। ऐसे में हैंड सैनेटाइज़र का उपयोग बढ़ गया है, क्योंकि डॉक्टरों की ओर से उस सैनेटाइज़र के इस्तेमाल की सलाह दी जा रही है जिसमें एल्कोहल की मात्रा भी हो।

coronavirus,delhi,mask,hand sanitizer,rate,high india,medical store,coronavirus delhi,coronavirus india,news

क्या हर तरह के जर्म्स को खत्म करता है सेनिटाइजर

विश्व स्वास्थ्य संगठन, सीडीसी सहित स्वास्थ्य एजेंसियों का मानना है कि हाथ को साफ-सुथरा रखकर संक्रामक रोगों की चपेट में आने से बचा सकता है। स्वास्थ्य एजेंसियों का कहना है कि ऐसे समय में जब संक्रामक रोग फैला हो तो उस समय हाथों को साफ-सुथरा रखना बेहद जरूरी है। हाथ को साफ-सुथरा रखने के लिए बाजार में कई तरह के सेनिटाइजर उबलब्ध हैं लेकिन ये सेनिटाइजर COVID-19 जैसे कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षित रखने में कितने कारगर हैं। इस बारे में जानना बेहद जरूरी है। CDC के मुताबिक यदि कोई अल्कोहल युक्त सेनिटाइजर का इस्तेमाल करता है तो यह सेनिटाइजर आपके हाथ में मौजूद जर्म्स (Germs) को तेजी से मार देता है लेकिन यह हर तरह के जर्म्स (Germs) जैसे कि कोरोना वायरस, कुछ परीजीवी और डायरिया पैदा करने वाले जर्म को निष्क्रिय नहीं कर पाता। इसके अलावा सेनिटाइजर्स कीटनाशकों एवं भारी धातुओं वाले नुकसानदायक रसायनों की सफाई पूरी तरह से नहीं कर सकते। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने हाथों की स्वच्छता बनाए रखने के लिए जो परामर्श दिया है उसमें कहा गया है कि साबुन अथवा अल्कोहल युक्त हैंड रब (एबीएचआर) नहीं है तो हाथ को स्वच्छ बनाने के लिए 0.05 प्रतिशत क्लोरिन का इस्तेमाल किया जा सकता है।

सीडीसी के मुताबिक कब-कब धोएं हाथ

- भोजन तैयार करने से पहले और बाद में हाथ साफ करें
- खाना खाने से पहले हाथ साफ करें
- बीमार व्यक्ति की देखभाल करने से पहले और बाद में
- घाव का इलाज करने से पहले और बाद में
- नाक साफ करने और खांसने के बाद हाथ धुलें
- छींकने के बाद
- बाथरूम, वाशरूम का इस्तेमाल करने के बाद
- जानवर, जानवर की खाद्य सामग्री को छूने या जानवरों का मल फेंकने के बाद
- कचरे को छूने के बाद

coronavirus,delhi,mask,hand sanitizer,rate,high india,medical store,coronavirus delhi,coronavirus india,news

भीड़ वाले इलाकों से जाने से बचें

कोरोना वायरस का असर बढ़ते हुए देख सरकार की ओर से कई तरह की सावधानियां बरतने को कहा जा रहा है। इनमें बार-बार हाथ धोना, एक दूसरे से दूरी बनाए रखना, भीड़ वाले इलाकों से बचना शामिल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेताओं ने भी अपने सार्वजनिक कार्यक्रमों को रद्द किया है, जिसमें होली मिलन समारोह भी शामिल है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका