न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजनाथ सिंह के बयान से बौखलाया चीन, सर्दियों में तनाव बढ़ने की कही बात

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के द्वारा चीन के मसले पर मंगलवार को लोकसभा में बयान दिया गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 16 Sep 2020 8:47:25

राजनाथ सिंह के बयान से बौखलाया चीन, सर्दियों में तनाव बढ़ने की कही बात

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के द्वारा चीन के मसले पर मंगलवार को लोकसभा में बयान दिया गया। उन्होंने कहा, 'अभी की स्थिति के मुताबिक, चीन ने एलएसी और अरुणाचल से लगे अंदरुनी इलाकों में बड़ी संख्या में सैनिक और गोला-बारूद जमा कर रखे हैं। पूर्वी लद्दाख के गोगरा, कोंगका ला, पैंगॉन्ग सो झील के उत्तरी और दक्षिणी किनारे पर तनाव वाले कई इलाके हैं। इन इलाकों में हमारी सेना भी जवाबी कार्रवाई के लिए पूरी तैयारी के साथ तैनात है।'

साथ ही राजनाथ सिंह ने चीन को चेता दिया गया कि भारतीय सेना हर मुश्किल के लिए तैयार है। अब इसपर चीनी मीडिया का रिएक्शन आया है। ग्लोबल टाइम्स का कहना है कि भारत के रक्षा मंत्री का बयान उकसाने वाला है और इससे सीमा पर सर्दियों में तनाव बहुत बढ़ सकता है। ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है कि भारत को समझ में आया है कि सर्दियों में उसके लिए मुश्किल होने वाली है और वो चीन के खिलाफ युद्ध नहीं कर सकते हैं। इसके लिए चीन ने भारत की गिरती जीडीपी, बेरोजगारी की समस्या का हवाला दिया है।

चीनी सरकार के अखबार ने एक्सपर्ट्स के हवाले से कहा है कि लद्दाख सीमा पर मसला जल्द सुलझना मुश्किल है। कहा गया है कि इस तरह का बयान देकर भारत के रक्षा मंत्री अपने लोगों को ये भरोसा दिलाना चाहते हैं कि उनकी सेना और सरकार तैयार है। लेकिन सच ये है कि भारत के कारण ही ऐसी परिस्थिति बनी है।

चीनी मीडिया का कहना है कि जिस तरह भारत की सेना पाकिस्तान सीमा पर छोटी-छोटी लड़ाईयों में लगी रहती है, वैसी ही स्थिति चीन बॉर्डर पर बन सकती है। ऐसे में चीनी सेना को तैयार रहना चाहिए। साथ ही आरोप लगाया गया कि भारत के रक्षा मंत्री ने सीमा के हालात का सारा आरोप चीन पर लगा दिया और समझौता तोड़ने की बात कही।

बता दें कि ग्लोबल टाइम्स की ओऱ से बार-बार उकसाने की कोशिश की जा रही है और वो माहौल को बदलने में लगा है।

आपको बता दे, कोरोना के बीच संसद के पहले सत्र (मानसून) का आज तीसरा दिन है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज राज्यसभा में भारत-चीन सीमा विवाद पर बयान देंगे। सदन की कार्यवाही 9 बजे शुरू हो जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती