न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जनधन खाताधारकों को मिलेगा बड़ा फायदा, कई सुविधाओं की घोषणा कर सकते हैं PM मोदी

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 32 करोड़ से अधिक जनधन खाताधारकों के लिए विभिन्न लाभों की घोषणा कर सकते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 13 Aug 2018 5:01:45

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जनधन खाताधारकों को मिलेगा बड़ा फायदा, कई सुविधाओं की घोषणा कर सकते हैं PM मोदी

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 32 करोड़ से अधिक जनधन खाताधारकों के लिए विभिन्न लाभों की घोषणा कर सकते हैं। इसका मकसद सरकार के वित्तीय समावेश अभियान को मजबूती प्रदान करना है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

ख़बरों के अनुसार प्रधानमंत्री जनधन योजना (पीएमजेडीवाई) के तहत खाताधारकों के लिए ओवरड्राफ्ट सुविधा दोगुनी कर 10,000 रुपए किया जा सकता है। यह सरकार के उन लोगों को कोष उपलब्ध कराने का प्रयास है, जो इससे वंचित हैं। इसके अलावा सरकार आकर्षक सूक्ष्म बीमा योजना की घोषणा कर सकती है। रूपे कार्डधारकों के लिए मुफ्त दुर्घटना बीमा एक लाख रुपए से बढ़ाया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक पीएमजेडीवाई का दूसरा चरण 15 अगस्त को समाप्त हो गया और आगे के लक्ष्य को हासिल करने के लिए इसमें यथाचित सुधार की जरूरत है। प्रधानमंत्री का स्वतंत्रता दिवस के मौके पर संबोधन इस प्रकार की घोषणा के लिए बेहतर मंच है।

वित्तीय समावेश का प्रमुख कार्यक्रम पीएमजेडीवाई की शुरुआत अगस्त 2014 को की गई। पहला चरण 14 अगस्त 2015 को पूरा हुआ और इसमें मूल बैंक खाता और रूपे डेबिट कार्ड पर जोर दिया गया। पिछले चार साल में 32.25 करोड़ जनधन खाते खुले। इन खातों में 80,674.82 करोड़ जमा हैं। इसके अलावा सरकार 2015-16 में घोषित अटल पेंशन योजना (एपीवाई) के तहत पेंशन की अधिकतम सीमा बढ़ाकर 10,000 रुपए मासिक कर सकती है। फिलहाल यह सीमा 5,000 रुपए है। एपीवाई के तहत योगदान राशि के आधार पर अंशधारक 60 साल पूरा होने पर 1,000 रुपए 5,000 रुपये तक पेंशन ले सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

लियोनल मेसी ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा, चिट्ठी लिखकर संन्यास का किया ऐलान
लियोनल मेसी ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा, चिट्ठी लिखकर संन्यास का किया ऐलान
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद