न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गुरुग्राम : PM मोदी ने हरियाणा को दी एक्‍सप्रेस वे और बल्लभगढ़ मेट्रो की सौगात, 7 बड़ी बातें

दिल्ली में प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों का बोझ कम करने के उद्देश्य से गुरुग्राम में कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 19 Nov 2018 2:14:00

गुरुग्राम : PM मोदी ने हरियाणा को दी एक्‍सप्रेस वे और बल्लभगढ़ मेट्रो की सौगात, 7 बड़ी बातें

दिल्ली में प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों का बोझ कम करने के उद्देश्य से गुरुग्राम में कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे ( KMP Expressway ) का उद्घाटन किया है। एक्सप्रेसवे परियोजना ( Expressway ) पर कुल 6,400 करोड़ रूपये खर्च किये गए हैं जिसके लिये 2,788 करोड़ की लागत से 3,846 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया गया। कुंडली से मानेसर तक एक्सप्रेस वे की लंबाई 83 किलोमीटर है। इस रास्ते में 14 बड़े-छोटे पुल, 56 अंडरपास, सात इंटरसेक्शन और सात टोल प्लाजा हैं। इसी तरह मानेसर से पलवल तक के एक्सप्रेस वे की लंबाई 52 किलोमीटर से ज्यादा है और इसमें 32 अंडरपास, तीन इंटरसेक्शन और चार टोल प्लाजा हैं।

इस एक्‍सप्रेस वे के जरिये लोग 90 मिनट में पलवल से कुंडली जा सकेंगे। इसके जरिये दिल्‍ली के बाहर के बहार होते हुए वाहनों को निकाला जा सकेगा। वहीं बल्‍लभगढ़ मेट्रो स्‍टेशन से लोग मेट्रो के जरिये सीधे कश्‍मीरी गेट मेट्रो स्‍टेशन जा सकेंगे। पीएम मोदी पलवल में हरियाणा विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी की आधारशिला रखेंगे। पीएम मोदी गुरुगांव में फारूखनगर क्रॉसिंग के पास एक जनसभा भी संबोधित करेंगे। साथ ही कुछ परियोजनाएं राज्य की जनता को समर्पित करेंगे।

कुंडली से मानेसर तक एक्सप्रेस वे की लंबाई 83 किलोमीटर है। इस रास्ते में 14 बड़े-छोटे पुल, 56 अंडरपास, सात इंटरसेक्शन और सात टोल प्लाजा हैं। इसी तरह मानेसर से पलवल तक के एक्सप्रेस वे की लंबाई 52 किलोमीटर से ज्यादा है और इसमें 32 अंडरपास, तीन इंटरसेक्शन और चार टोल प्लाजा हैं।

प्रधानमंत्री के भाषण से जुड़ी कुछ जरुरी बातें

- प्रधानमंत्री ने कहा कि इस एक्सप्रेस-वे पर 12 साल से काम चल रहा था, ये 8-9 साल पहले ही मिल जाना चाहिए था। लेकिन पहले की सरकार के तौर-तरीके ने एक्सप्रेस वे को पूरा नहीं होना दिया।

- हरियाणा की खट्टर सरकार की तारीफ करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, 'केंद्र सरकार के विजन को आगे बढ़ाने में हरियाणा ने पूरा सहयोग दिया है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना और खेलो इंडिया की सफलता इसका बड़ा उदाहरण हैं। खेलों में देश के लिए सबसे ज्यादा मेडल यहां के ही बेटी और बेटे ही ला रहे हैं। हरियाणा के युवाओं का डंका पूरे दुनिया में बजा है।'

- पीएम मोदी ने कहा, 'ये एक्सप्रेसवे, दिल्ली और आसपास के इलाके में प्रदूषण को कम करने में बड़ी भूमिका निभाएगा। एक तरह से देखें, तो ये एक्सप्रेसवे इकोनॉमी, एनवॉयरमेंट, ईजी ऑफ ट्रैवलिंग के साथ ही ईजी ऑफ लिविंग की सोच को भी गति देगा।'

- पीएम ने कहा कि क्षेत्र में बढ़ती हुई कनेक्टिविटी, अपने साथ, रोजगार के नए अवसर भी लेकर आती है। ये हाईवे का बनना, मेट्रो या रेल का बनना, जल मार्ग का विकसित होना, एक पूरा इकोसिस्टम बनाता है। इसका फायदा, ट्रांसपोर्ट, कंस्ट्रक्शन से लेकर मैन्यूफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर तक को होता है।

- विपक्ष पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि पहले की सरकार में जिस तरह काम हुआ, वो एक केस स्टडी है कि कैसे जनता के पैसे को बर्बाद किया जाता है। जब ये प्रोजेक्ट शुरू हुआ था, तो अनुमान लगाया गया था कि इस पर 1200 करोड़ रुपये खर्च होंगे। आज इतने वर्षों की देरी की वजह से इसकी लागत बढ़कर 3 गुना से ज्यादा हो गई।

- पीएम मोदी ने कहा कि एक्सप्रेस वे के साथ करीब 500 करोड़ की लागत से बनी बल्लभगढ़ मुजेसर मेट्रो लाइन की शुरुआत भी हो गई है। ये दोनों योजनाएं जहां कनेक्टिविटी को लेकर इस क्षेत्र में नई क्रांति लाएंगी, वहीं श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के जरिए यहां के युवाओं को नई ताकत मिलेगी।

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने कांग्रेस नेताओं के साथ की बैठक, सपा से गठबंधन पर मंथन
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने कांग्रेस नेताओं के साथ की बैठक, सपा से गठबंधन पर मंथन
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल