न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तराखंड : 14 साल के किशोर ने किया 7 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म, मां ने कपड़े पर लगा खून देख पूछी आपबीती

हल्द्वानी मंडी क्षेत्र में जहां एक 14 साल के किशोर ने 7 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 06 Oct 2020 11:02:10

उत्तराखंड : 14 साल के किशोर ने किया 7 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म, मां ने कपड़े पर लगा खून देख पूछी आपबीती

वर्तमान समय में दुष्कर्म के कई ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जिमें आरोपी नाबालिक हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया हल्द्वानी मंडी क्षेत्र में जहां एक 14 साल के किशोर ने 7 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के पिता ने मंडी चौकी पुलिस को घटना से अवगत कराया। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी किशोर को पकड़ लिया। पता चला कि बच्ची मूल रूप से नेपाल की रहने वाली है। उसके पिता मजदूरी करते हैं। आरोपी नौवीं कक्षा का छात्र है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर छात्र को पकड़ लिया। पुलिस के समक्ष उसने अपना जुर्म कबूल किया है।

पुलिस के अनुसार, मंडी क्षेत्र का रहने वाला 14 साल का किशोर नौवीं में पढ़ता है। आरोप है कि उसने पड़ोस में रहने वाली करीब सात साल की बच्ची को बहला फुसलाकर अपने कमरे में बुलाया और दुष्कर्म किया। बच्ची रोते हुए घर पहुंची। मां ने कपड़े पर लगा खून देखकर पूछा तो बच्ची ने आपबीती सुनाई।

बाल संरक्षण गृह भेजा गया

आरोपी किशोर का परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, किशोर के खिलाफ पुलिस को चोरी करने की शिकायतें मिल रही थीं लेकिन नाबालिग होने के कारण उसे हर बार छोड़ना पड़ रहा था।

कोतवाल संजय कुमार के निर्देश पर पुलिस ने किशोर के खिलाफ धारा 376, 5/6 पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मंडी चौकी प्रभारी मुनव्वर हुसैन ने बताया कि किशोर को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया। अदालत के आदेश पर उसे बाल संरक्षण गृह भेजा गया है। मुकदमे की विवेचना उपनिरीक्षक दीपा जोशी कर रही हैं। विवेचक ने पीड़िता और उसकी मां का बयान दर्ज किए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?