न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान चुनाव: इमरान खान ने बाजी मारी, लेकिन सरकार बनाने के लिए गठबंधन की जरूरत

पाकिस्तान आम चुनाव (Pakistan election results 2018) के नतीजे सामने आ गये हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 27 Jul 2018 11:47:16

पाकिस्तान चुनाव: इमरान खान ने बाजी मारी, लेकिन सरकार बनाने के लिए गठबंधन की जरूरत

पाकिस्तान आम चुनाव (Pakistan election results 2018) के नतीजे सामने आ गये हैं जिसमे आधिकारिक तौर पर पूर्व क्रिकेटर इमरान खान की जीत हो गई है लेकिन सरकार बनाने के लिए उन्हें गठबंधन की जरूरत पड़ेगी। यह जानकारी आधिकारिक नतीजे सामने आने के बाद आई है। बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में अपनी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के सबसे बड़े दल के तौर पर उभरने के बाद इमरान खान ने आम चुनाव में जीत का दावा किया। रिपोर्ट की मानें तो पाकिस्तान आम चुनाव के आधिकारिक परिणाम ने क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ या पीटीआई की जीत का ऐलान कर दिया है। हालांकि, इमरान खान को सरकार बनाने के लिए सहयोगियों की जरूरत होगी और तब जाकर वह गठबंधन की सरकार बना पाएंगे। पाकिस्तान चुनाव आयोग द्वारा आज अंतिम परिणाम जारी होने के बाद अब तक हुई गिनती के मुताबिक, पीटीआई 251 सीटों में से 110 सीटें जीत चुकी है। बता दें कि नेशनल एसेंबली में कुल 272 सीटें हैं।

इस चुनाव में उनके विरोधी शाहबाज शरीफ के पाकिस्तान मुस्लिम लीन (नवाज) को 63 मिली है। पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के जेल जाने के बाद पार्टी को संभालनेवाले शाहबाज ने इसमें व्यापक फर्जीवाड़ा और धांधली का आरोप लगाकर चुनाव नतीजे को खारिज कर दिया।

इससे पहले रुझानों में दिख रही जीत के बाद पीटीआई अध्यक्ष इमरान खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इमरान खान ने प्रेस कांफ्रेंस में गरीबी, आतंक से लेकर कश्मीर मुद्दे तक की बात की। उन्होंने कहा कि, 'मैं अल्लाह का शुक्रिया करना चाहता हूं। 22 सालों की कड़ी मेहनत के बाद मेरी दुआओं का जवाब मिला है। अब मुझे मेरे सपनों को साकार करने और देश की सेवा करना का मौका मिला है।' इमरान ने कहा कि हम पाकिस्तान में लोकतंत्र को मजबूत होते देख रहे हैं। कई आतंकी हमलों के बावजूद चुनावों का सफल आयोजन हुआ, इसके लिए मैं सुरक्षाबलों को बधाई देना चाहता हूं।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के हिन्दुस्तान से ताल्लुख अच्छे होते हैं तो हम एक दूसरे से बिजारत करेंगे। कोशिश होनी चाहिए पाकिस्तान और भारत को एक टेबल पर बैठकर बातचीत करना चाहिए। इमरान ने कहा कि पाकिस्तान भारत के साथ संबंध सुधारने के लिए तैयार हैं। अगर भारत सरकार एक कदम आगे बढ़ती है तो हम दो कदम आगे बढ़ेंगे। बातचीत से ही यह समस्या हल करेंगे। उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान की मीडिया ने मुझे बॉलीवुड फिल्म का 'विलेन' बना दिया।

पीटीआई प्रमुख इमरान खान ने कहा कि मैं देश के लिए राजनीति में आया हूं। अब जाकर मुझे पाकिस्तान की सेवा का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि पाक से किया वादा मैं निभाऊंगा। उन्होंने कहा कि हमारी नीतियां कमजोर तबके लिए होंगी। हमें मजदूर गरीबों की चिंता भी है। उन्होंने कहा कि गरीबी एक बड़ा चैलेंज है हमें इसके खिलाफ लड़ना है। चीन हमारे लिए एक बड़ा उदाहरण है। पिछले 30 सालों में चीन में 70 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए। हम देश के किसान, गरीब तबकों के लिए काम करेंगे। हम कमजोर तबके के लिए नीतियां बनाएंगे। मैं पाकिस्तान में इंसानियत का राज कायम करना चाहता हूं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत