न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'विश्वास और देश की युवा पीढ़ी' के दम पर कोरोना से लड़ेगा पाकिस्तान : इमरान खान

इमरान खान को विश्वास है कि उनका देश 'विश्वास और देश की युवा पीढ़ी' के दम पर इस वायरस पर विजय पा लेगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 31 Mar 2020 1:35:07

'विश्वास और देश की युवा पीढ़ी' के दम पर कोरोना से लड़ेगा पाकिस्तान : इमरान खान

कोरोना वायरस से लड़ने के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपनी योजना तैयार कर ली है। इमरान खान को विश्वास है कि उनका देश 'विश्वास और देश की युवा पीढ़ी' के दम पर इस वायरस पर विजय पा लेगा। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का हवाला देते हुए इमरान ने कहा कि यह वायरस अमीर और गरीब के बीच फर्क नहीं करता। इमरान ने कहा कि उनका देश दो चीजों से कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई जीतेगा और वे दो चीजें-विश्वास और देश की युवा पीढ़ी है। इमरान खान ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए 'कोरोना टाइगर्स रिलीफ फंड' की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमण पर पीएम कार्यालय नजर बनाए हुए है। इसके अलावा इमरान ने जमाखोरी एवं कालाबाजारी करने वाले लोगों को सख्त चेतावनी भी दी। जमाखोरों को सख्त हिदायत देते हुए इमरान ने कहा कि जो लोग गरीबों एवं जरूरतमंदों से पैसा बनाने की कोशिश करेंगे सरकार उनके खिलाफ कड़ा कदम उठाएगी। पाकिस्तान के पीएम ने कहा कि पूरी दुनिया कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ रही है लेकिन इस महामारी पर नियंत्रण पाने में चीन सबसे ज्यादा सफल देश बना है।

करी चीन की प्रशंसा

इमरान ने चीन की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए चीन ने अपने वुहान शहर को पूरी तरह से लॉकडाउन कर दिया। उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान की हालत यदि चीन की तरह बन गई होती तो मैं भी अब तक अपने सभी शहरों में लॉकडाउन की घोषणा कर दिया होता।' इमरान ने कहा कि पाकिस्तान की 25% आबादी गरीब है जो अपने लिए दो वक्त के भोजन का बंदोबस्त नहीं कर पाती। सरकार यदि बेरोजगारी को संभाल नहीं पाएगी तो लॉकडाउन सफल नहीं हो पाएगा।

बता दें कि पाकिस्तान कोरोना वायरस से बुरी तरह चपेट में है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान में कोरोना वायरस के अब तक 1625 केस सामने आए हैं और इनमें से 18 लोगों की मौत हो गई है। कोरोना वायरस से संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले सिंध प्रांत से आए हैं। पाकिस्तान में ईरान से आए लोगों में वायरस का संक्रमण पाया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका