न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ठंडे पड़े पाकिस्तान के तेवर, इमरान खान ने कहा - भारत के खिलाफ पहले नहीं करेंगे परमाणु हमला

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अब कहा है कि भारत के साथ युद्ध की स्थिति में पाकिस्तान परमाणु हथियारों का इस्तेमाल पहले नहीं करेगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 02 Sep 2019 11:50:36

ठंडे पड़े पाकिस्तान के तेवर, इमरान खान ने कहा - भारत के खिलाफ पहले नहीं करेंगे परमाणु हमला

जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) से आर्टिकल 370 (Article 370) हटाए जाने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और उनके मंत्री लगातार परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की धमकी देते रहते है। इमरान खान के रेल मंत्री तो वाक युद्ध में उनसे भी दो कदम आगे नजर आए थे। पाकिस्तानी रेल मंत्री शेख राशिद ने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध की तारीख भी बता दी थी। राशिद ने कहा था अक्टूबर-नवंबर के महीने में युद्ध होगा। राशिद समेत पाकिस्तान की इमरान सरकार के कई मंत्री भी लगातार युद्ध की धमकियां देते रहे। लेकिन इन सब धमकियों के बावजूद पाकिस्तान के हाथ कुछ नहीं लग रहा है। जिसकी वजह से अब पाकिस्तान के तेवर ठंडे पड़ गए है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अब कहा है कि भारत के साथ युद्ध की स्थिति में पाकिस्तान परमाणु हथियारों का इस्तेमाल पहले नहीं करेगा। कश्मीर पर दुनिया में अलग-थलग पड़ चुके पीएम इमरान खान ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए यह जरूरी है कि वो व्यापार और व्यावसायिक फायदों के इतर सोचे।

कश्मीर मामले पर वैश्विक मंचों पर अलग-थलग पड़े पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की विश्व समुदाय के खिलाफ बेचैनी भी साफ नजर आ रही है। हाल ही में उन्होंने भारत के साथ परमाणु युद्ध की गीदड़ भभकी दी थी।

गौरतलब है कि हाल ही में इमरान ने कहा था कि परमाणु हथियारों से लैस भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध हुआ तो इसके परिणाम केवल दो देशों तक सीमित नहीं रहेंगे। दुनिया को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इमरान खान ने मुस्लिम देशों के सामने अपना रोना रोया लेकिन उसे वहां से भी कुछ नहीं मिला। इमरान ने कहा कि कश्मीर में मुसलमानों पर जुल्म हो रहा है, इसलिए दुनिया चुप है। लेकिन मुस्लिम राग अलापना भी इमरान के काम न आया और पाकिस्तान को मुस्लिम देशों का भी साथ नहीं मिला।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत