न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इमरान खान शपथ ग्रहण समारोह - पीएम मोदी समेत विदेशी नेताओं को ना बुलाने का फैसला : रिपोर्ट

पाकिस्तान के नव-निर्वाचित प्रधानमंत्री इमरान खान 11 अगस्त को शपथ लेने वाले हैं। इमरान खान सादे समारोह में पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेना चाहते हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 02 Aug 2018 3:33:00

इमरान खान शपथ ग्रहण समारोह - पीएम मोदी समेत विदेशी नेताओं को ना बुलाने का फैसला : रिपोर्ट

पाकिस्तान के नव-निर्वाचित प्रधानमंत्री इमरान खान 11 अगस्त को शपथ लेने वाले हैं। इमरान खान सादे समारोह में पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेना चाहते हैं और वह विदेशी नेताओं तथा मशहूर हस्तियों को इसमें बुलाए जाने के पक्षधर नहीं हैं। खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी 25 जुलाई को हुए चुनावों में सबसे बड़े दल के तौर पर उभरी है।

पार्टी ने कहा, 'यह निर्णय लिया गया है कि किसी भी विदेशी शख्सियत को शपथग्रहण में आमंत्रित नहीं किया जाएगा। यह पूरी तरह से राष्ट्रीय कार्यक्रम होगा। केवल इमरान खान के कुछ करीबी दोस्तों को बुलाया जाएगा।' पहले ऐसी खबर थी कि खान ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू, सुनील गावस्कर और कपिल देव को आमंत्रित किया है। सिद्धू ने उनके निमंत्रण को स्वीकार करते हुए कहा था कि वह इसमें शामिल होने के लिए पड़ोसी देश जरूर जाएंगे। उन्होंने इसे सम्मान की बात बताया था।

हालांकि यह अभी साफ नहीं है कि इस आमंत्रण के अब कुछ मायने हैं या नहीं। पीटीआई सूत्रों के अनुसार, 'खान विदेशों में रह रहे अपने निजी दोस्तों को अभी भी बुला सकते हैं।'

डॉन अखबार के मुताबिक, आज इस पर रुख बदलते हुए खान ने सादे समारोह में शपथ लेने का फैसला किया है। डॉन ने पीटीआई प्रवक्ता फवाद चौधरी के हवाले से कहा, ‘‘पीटीआई चेयरमैन ने सादगी से शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने का निर्देश दिया है। वह ऐवान-ए-सदर (राष्ट्रपति आवास) में सादे समारोह में शपथ लेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह फैसला किया गया है कि समारोह में किसी भी विदेशी गणमान्य व्यक्ति को आमंत्रित नहीं किया जाएगा। यह पूरी तरह से राष्ट्रीय समारोह होगा। केवल इमरान खान के कुछ करीबी दोस्तों को आमंत्रित किया जाएगा। समारोह में फिजूलखर्ची नहीं की जाएगी।’’

चौधरी ने कहा, ‘‘इमरान के कुछ विदेशी दोस्त ही हैं जिन्हें समारोह में आमंत्रित किया जा रहा है।’’ राष्ट्रपति ममनून हुसैन खान को पद की शपथ दिलाएंगे। चुनावों में पीटीआई की जीत के बाद खान ने करदाताओं का पैसा बचाने के लिए सख्त कदम उठाने का इरादा जताया है। उन्होंने घोषणा की कि वह प्रधानमंत्री आवास में रहने नहीं जाएंगे और इमारत के भविष्य के बारे में अंतिम फैसला पार्टी करेगी।
नवजोत सिंह सिद्धू ने बांधे इमरान खान की तारीफों के पुल

- गुरुवार को इमरान खान की तारीफों के पुल बांधते हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा था, 'गुणवान व्यक्ति की प्रशंसा की जाती है, शक्तिशाली व्यक्ति से डरा जाता है लेकिन चरित्रवान इंसान पर भरोसा किया जाता है।
- खान साहब चरित्रवान इंसान हैं। उनपर भरोसा किया जा सकता है।
- उन्होंने एक ऐसी जगह पर वर्ल्ड क्लास अस्पताल बनाया है जहां उचित स्वास्थ्य देखभाल की कमी थी। राजनीति में उनकी यात्रा को देखिए। वह परेशानियों के बावजूद उबरे हैं। उन्होंने सिस्टम से लड़ाई की है और अब वह चीजों को बदलेंगे।'

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत