न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जाधव को होगी फांसी या मिलेगी आरोपों से मुक्ति, इंटरनैशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (ICJ) फरवरी में लेगा अंतिम फैसला

पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नौसैनिक कुलभूषण जाधव मामले की सुनवाई इंटरनैशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (ICJ) अगले साल फरवरी में करेगा

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 22 Aug 2018 5:56:51

जाधव को होगी फांसी या मिलेगी आरोपों से मुक्ति, इंटरनैशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (ICJ) फरवरी में लेगा अंतिम फैसला

पाकिस्तान Pakistan की जेल में बंद भारतीय नौसैनिक कुलभूषण जाधव Kulbhushan Jadhav मामले की सुनवाई इंटरनैशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (ICJ) अगले साल फरवरी में करेगा। एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ICJ फरवरी में एक सप्ताह तक इस मामले की सुनवाई करेगा। जाधव को जासूसी के आरोपों में पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने फांसी की सजा दी हुई है। भारत की तरफ से इस मामले को उठाने के बाद ICJ ने कुलभूषण की सजा पर रोक लगा रखी है।

पाकिस्तान का दावा है कि उसके सुरक्षाबलों ने कुलभूषण जाधव को मार्च 2016 में बलूचिस्तान प्रांत से गिरफ्तार रिया था। पाकिस्तान का कहना है कि कुलभूषण ईरान से पाकिस्तान में घुसे थे। भारत ने इन सारे दावों को खारिज कर दिया है। पिछले साल मई में भारत की तरफ से इस मामले को ICJ के मंच पर उठाया गया था। वहां कुलभूषण की फांसी के फैसले का विरोध किया गया था। इसके बाद भारत की याचिका पर आईसीजे से जाधव की फांसी की सजा पर रोक लगा दी थी। अब इस मामले में आईसीजे का अंतिम फैसला लंबित है।

पाकिस्तान के जियो टीवी ने अपने सूत्रों के हवाले से कहा कि आईसीजे अगले साल फरवरी में एक हफ्ते तक रोजाना जाधव के मामले की सुनवाई करेगा। पाकिस्तान ने अपने दावों में कहा है कि कुलभूषण कोई आम आदमी नहीं हैं बल्कि वह जासूसी और तबाही फैलाने के उद्देश्य से पाक में घुसे थे।

ICJ में भारत ने अपनी लिखित दलीलों में पाकिस्तान पर जाधव को राजनयिक पहुंच उपलब्ध नहीं कराकर वियना संधि के उल्लंघन का आरोप भी लगाया है। भारत ने दलील दी थी कि इस संधि में इस बात का कहीं भी जिक्र नहीं है कि जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किसी व्यक्ति को ऐसी सुविधा नहीं दी जा सकती है। आपको बता दें कि भारत की तमाम मांगों के बावजूद पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव को राजनयिक पहुंच नहीं दी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल