न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नासिक: खेतों में क्रैश हुआ भारतीय वायु सेना का सुखोई विमान, बाल-बाल बचे दोनों पायलट

भारतीय वायुसेना (आईएएफ) का विमान सुखोई आज महाराष्ट्र के नासिक में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार दोनों पायलट बाल-बाल बचे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 27 Jun 2018 1:57:11

नासिक: खेतों में क्रैश हुआ भारतीय वायु सेना का सुखोई विमान, बाल-बाल बचे दोनों पायलट

भारतीय वायुसेना (आईएएफ) का विमान सुखोई आज महाराष्ट्र के नासिक में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार दोनों पायलट बाल-बाल बचे हैं। दोनों पायलट को अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया है। आपको बता दें कि इस महीने भारतीय वायुसेना के विमान दुर्घटना की ये दूसरी खबर है। जून महीने के शुरुआत में गुजरात में कच्छ के मुंद्रा जिले में एक भारतीय वायुसेना का जगुआर लड़ाकू जेट विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। यह विमान अभी हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में अंडर-प्रोडेक्शन था। रिपोर्ट्स के मुताबिक संभावना जताई जा रही है कि विमान में कुछ तकनीकी खामी की वजह से यह हादसा हुआ है, हालांकि, इसकी पुष्टि मामले की जांच के बाद होगी। जानकारी मिलने के बाद घटना की जांच के लिए एक टीम को मौके पर भेजा गया है। विमान एक गांव के खेतों में क्रैश हुआ है, ऐसे में वहां पर कोई नहीं मौजूद नहीं था। जिसकी वजह से इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि, जब विमान क्रैश हुआ तो पास के खेतों में लोग काम कर रहे थे, विमान क्रैश होने की तेज आवाज सुनकर वे वहां मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने ही दोनों पायलट को उपचार के लिए अस्पताल भेजने में मदद की।

बता दे, पिछले साल मई में चीन की सीमा रेखा के पास एक सुखोई जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई थी। माना जा रहा था कि विमान में तकनीकी समस्या आ जाने के कारण उन्हें विमान के संचालन में परेशानी आ रही थी, जिसके परिणामस्वरूप जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया औऱ उन दोनों की मौत हो गई।

इससे पहले 2015 में, सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान मध्य असम के नागाओन जिले के लाकोहोआ बोरोरिमारी गांव में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस दुर्घटना में पायलट और सह-पायलट दोनों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया गया था। गौरतलब है कि, सुखोई सु-30 एक रूसी निर्मित, दो इंजन वाला सैन्य विमान है जो हर मौसम में सफलतापूर्वक सैन्य मिशन में काम आता है। 1990 के उत्तरार्ध में सु-30 विमानों में से पहला आईएएफ द्वारा शामिल किया गया था। आंकड़ों के मुताबिक, तब से अब तक कम से कम छह ऐसी दुर्घटनाएं हुई हैं। इनकी जांच में ज्यादातर तकनीकी विफलता का संकेत मिला है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल