न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'रक्‍तपात' और 'गृहयुद्ध' के सवाल पर बोलीं ममता, बीजेपी की गुलाम नहीं, जो उनकी हर बात का जवाब दूं...

असम में नैशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन (NRC) का फाइनल ड्राफ्ट जारी होने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री तथा तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने बीजेपी पर कड़ा हमला किया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 01 Aug 2018 7:10:33

'रक्‍तपात' और 'गृहयुद्ध' के सवाल पर बोलीं ममता, बीजेपी की गुलाम नहीं, जो उनकी हर बात का जवाब दूं...

असम में नैशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन (NRC) का फाइनल ड्राफ्ट जारी होने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री तथा तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने बीजेपी पर कड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनावों में बीजेपी सत्ता में नहीं आने वाली है, इसलिए वह बौखलाई हुई है। एनसीआर के मुद्दे पर गृहयुद्ध वाले बयान पर ममता ने कहा कि उन्होंने इस तरह का कोई बयान नहीं दिया है। उन्होंने तो बस 40 लाख लोगों के बेघर होने का मुद्दा उठाया है। ममता बनर्जी के 'रक्‍तपात' और 'गृहयुद्ध' संबंधी बयान पर बीजेपी को अब कांग्रेस का भी साथ मिल गया है। बीजेपी के साथ-साथ कांग्रेस के असम अध्‍यक्ष रिपुन बोरा ने भी ममता के इस बयान की आलोचना की है। उन्‍होंने कहा कि एक मुख्‍यमंत्री होने के नाते ममता को गृहयुद्ध के लिए उकसाना नहीं चाहिए। बोरा ने कहा, 'हम इस बयान की निंदा करते हैं।' उन्‍होंने यह भी कहा कि उनकी टिप्‍पणी का असम में कोई असर नहीं पड़ेगा, क्‍योंकि राज्‍य में 'पूरी तरह से शांति' है।

संसद का मॉनसून सत्र चल रहा है और ममता बनर्जी इन दिनों दिल्ली में डेरा डाले हुई हैं। वे लगातार अन्य दलों के नेताओं से मुलाकात कर रही हैं। इसी क्रम में आज बुधवार को उन्होंने संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत कई नेताओं से मुलाकात की।

असम में नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन के मुद्दे पर उन्होंने कल एक कार्यक्रम में कहा था कि सरकार की इस नीति से देश में रक्तपात होगा और गृहयुद्ध के हालात पैदा हो जाएंगे। गृहयुद्ध के बयान पर बीजेपी ने ममता को घेरना शुरू कर दिया है। बीजेपी इस मुद्दे को लेकर दीदी को लगातार निशाना बना रही है और उनसे सवाल पूछा जा रहा है कि उन्होंने गृहयुद्ध वाली बात किस आधार पर की है।

आज जब उनसे पत्रकारों ने सवाल किया तो उन्होंने कहा कि वह बीजेपी की गुलाम नहीं हैं, जो उनकी हर बात का जवाब दें। गृहयुद्ध के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्होंने ऐसा कुछ भी नहीं कहा है, बल्कि उन्होंने असम के 40 लोगों की स्थिति पर चिंता जाहिर की है।

टीएमसी की मुखिया ने कहा कि अगले साल होने वाले आम चुनाव में बीजेपी सत्ता में आने वाली नहीं है, अपनी हार को देखते हुए बीजेपी बौखलाई हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत