न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बर्थडे पार्टी के बाद मौत की दहशत, हैदराबाद में 100 लोगों की उडी नींद

जोहरी की कोविड-19 (COVID-19) से मौत के बाद सब जगह हडकंप मच गया है। पार्टी में शामिल सभी लोग सकते में हैं और शहर के निजी प्रयोगशालाओं में जल्दी-जल्दी जांच करवाने में जुटे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 05 Jul 2020 12:15:03

बर्थडे पार्टी के बाद मौत की दहशत, हैदराबाद में 100 लोगों की उडी नींद

हैदराबाद में 100 लोगों की नींद उस समय उड़ गई जब वहां के एक शीर्ष जोहरी की शनिवार को कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण से मौत हो गई। दरअसल, यह 100 लोग वे है जो कुछ दिन पहले इस जोहरी की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए थे। इसके अलावा गहनों की कई दुकानें चलाने वाले एक अन्य टॉप जूलर की भी शनिवार को मौत हो गई। ये भी उस बर्थडे पार्टी में शामिल थे और अधिकारियों को शक है कि वह उसी बर्थडे पार्टी से संक्रमित हुए थे। जोहरी की कोविड-19 (COVID-19) से मौत के बाद सब जगह हडकंप मच गया है। पार्टी में शामिल सभी लोग सकते में हैं और शहर के निजी प्रयोगशालाओं में जल्दी-जल्दी जांच करवाने में जुटे हैं।

हाल ही में आयोजित इस पार्टी में जूलर्स एसोसिएशन के कम से कम 100 सदस्य शामिल हुए थे। वहीं पार्टी के दो दिन बाद मेजबान जूलर में कोविड-19 के लक्षण दिखने लगे थे, जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस मामले में अब कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हालांकि हैदराबाद में जन्मदिन पार्टी से कोरोना वायरस फैलने का यह कोई पहला मौका नहीं है। इससे पहले अपने बेटे के जन्म पर मिठाई बांटने वाला एक पुलिस कांस्टेबल भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। वहीं उसने जिन लोगों को मिठाई बांटी उनमें से भी 12 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले।

सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी श्रीनिवास राव कहते हैं, 'ये सुपर-स्प्रेडर्स हैं, जिनके कारण हैदराबाद में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी आ रही आ गई है। इतने प्रचार के बावजूद, कुछ लोग नियमों का पालन ही नहीं करते हैं। बर्थडे पार्टी, किसी बच्चे के जन्म पर जश्न मनाने के लिए परिवार का जमावड़ा, या फॉरेन रिटर्न का स्वागत करने के लिए युवाओं का एक साथ होना कोरोनो वायरस फैलाने का केंद्र साबित हो रहा है। इस तरह के विशाल समारोहों में भाग लेने वाले लोग असमान तरीके से संक्रमण फैला रहे हैं।'

स्वास्थ्य मंत्री एटाला राजेंद्र ने कहा कि वह इस तरह की घटनाओं से खासा निराश हैं। उन्होंने कहा, हैदराबाद में कोरोना वायरस के मामलों में नाटकीय रूप में वृद्धि हो रही है, क्योंकि लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। मंत्री ने कहा, लोग जन्मदिन पार्टियां, सालगिरह कार्यक्रम जैसे आयोजन कर रहे हैं। इसमें शामिल एक संक्रमित व्यक्ति सबको संक्रमण की चपेट में ले सकता है और ऐसा ही हैदराबाद में हो रहा है।

बता दे, हैदराबाद में अब 17 हजार 650 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके है वहीं, इस वायरस के संक्रमण से 23 लोगों की मौत भी हुई है। वहीं, इस तरह की पार्टी का आयोजन कितना खतरनाक हो सकता है इसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत