न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हैदराबाद : वेज बिरयानी में मिला कीड़ा, पिछले महीने ही स्वीडिश कंपनी ने देश में खोला था पहला आईकिया (IKEA) स्टोर

पिछले महीने हैदराबाद में खुले आईकिया (IKEA) स्टोर में एक व्यक्ति को वेज बिरयानी में कथित रुप से कीड़ा मिला।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 03 Sep 2018 9:20:46

हैदराबाद : वेज बिरयानी में मिला कीड़ा, पिछले महीने ही स्वीडिश कंपनी ने देश में खोला था पहला आईकिया (IKEA) स्टोर

पिछले महीने हैदराबाद में खुले आईकिया (IKEA) स्टोर में एक व्यक्ति को वेज बिरयानी में कथित रुप से कीड़ा मिला। दरहसल, एक ग्राहक ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया कि उसे 31 अगस्त को इस स्टोर के रेस्तरां में खाने के दौरान वेज बिरयानी में कीड़ा मिला था। जिसके बाद बृहन हैदराबाद नगर निगम ने कंपनी को नोटिस जारी किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि नगर निकाय ने आईकिया स्टोर पर शुष्क और गीले अपशिष्टों को अलग करने और प्लास्टिक कवर के इस्तेमाल में नियमों का कथित रुप से उल्लंघन करने को लेकर 11500 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। स्वीडिश होम फर्निशिंग कंपनी ने देश में अभी कदम रखा है। यहां आईकिया ने 1000 सीटों वाला एक रेस्तरां भी खोला। कीड़े मिलने को ‘दुर्भाग्यपूर्ण अनुभव’ करार देते हुए आईकिया ने कहा कि वह मामले की जांच कर रहा है और सुधार के कदम उठाएगा।

खाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को आईकिया स्टोर का दौरा किया और खाद्य नमूने लिए। अधिकारी ने कहा,‘‘आईकिया प्रतिनिधियों ने कहा कि वे अपनी रसोई में खाना नहीं तैयार करते है और वे नागपुर के एक स्नैक विनिर्माता से अधपक्का और फ्रोजन फूड मंगाते हैं’’। निगम के अधिकारी ने बताया कि आईकिया और स्नैक कंपनी को नोटिस जारी किये गये हैं और उससे तैयार खाने एवं उसमें इस्तेमाल किये गये अवयवों का ब्योरा सात दिन में उपलब्ध कराने को कहा है।

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता

‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी

स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच

CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना

351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम

‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड

रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त

यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत