पंजाब : पत्नी पर शक के चलते पति ने बरपाया कहर, जंजीरों से बंधक बना बाजुओं पर मारे ब्लेड

By: Ankur Thu, 15 Oct 2020 2:58:27

पंजाब : पत्नी पर शक के चलते पति ने बरपाया कहर, जंजीरों से बंधक बना बाजुओं पर मारे ब्लेड

पति-पत्नी का रिश्ता भरोसे पर टिका होता हैं जो इस रिश्ते को मजबूत बनाने का काम करता हैं। जैसे ही यह भरोसा बदलकर शक में तब्दील हो जाता हैं तो रिश्ता तबाह हो जाता हैं। पंजाब के अमृतसर में पति का खौफनाक चेहरा देखने को मिला जहां शक के चलते पति ने अपनी पत्नी को जंजीरों से बांधकर घर में बंधक बना लिया। आरोपी ने पत्नी के दोनों बाजुओं पर ब्लेड भी मारे। पति पत्नी पर शक करता था। पड़ोस के लोगों की सूचना पर पुलिस ने महिला को छुड़ाकर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला पंजाब के अमृतसर में पति ने पत्नी को घर में बंधक बना रखा। मामला मोहकमपुरा थाने के अमरकोट इलाके का है। पीड़ित युवती ने बताया कि उसका पति उस पर बिना वजह शक करता है। बुधवार को सुबह पति ने उसे पहले पीटा फिर जंजीरों से हाथ-पैर बांध दिए। दोनों की शादी को छह वर्ष हो चुके हैं। आरोपी पति की पहले भी शादी हो चुकी थी। इस बात की जानकारी उसे शादी के बाद मिली। नौ महीने से वह पति से अलग रह रही है। उसके साथ एक छोटी बेटी है।

एक हफ्ता पहले पति ने मुझे फोन किया कि बेटी किसके पास रहेगी, इसकी लिखा-पढ़ी करवानी है। वह पति के पास आई तो उसने मुझे पीटा। इस पर वह अपने घर चली गई। मंगलवार को वह मुझे घंटाघर चौक के नजदीक मिला और अपने घर ले आया। बुधवार सुबह पति ने मुझे पीटा और जंजीरों से बांध दिया। मैंने हाथों की जंजीरों को खोलकर पड़ोस के लोगों को जानकारी दी।

पड़ोसियों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घर पहुंचकर महिला को मुक्त कराया। उधर, पुलिस की गिरफ्त में आए पति ने मीडिया को बताया कि उसकी पत्नी का चरित्र ठीक नहीं है। वह उसके काम पर जाते ही घर से निकल जाती थी। वह मेरी बेटी के साथ रहे, इसलिए उसे जंजीरों से बांध दिया था। वहीं, मोहकमपुरा थाने के सब इंस्पेक्टर सुखबिंदर सिंह ने बताया कि महिला का झगड़ा पति से चल रहा है। पति उसे जंजीरों से बांधने के बाद घर का दरवाजा बंद कर चला गया था। पड़ोस के लोगों से सूचना मिलने पर पुलिस ने महिला को मुक्त कराया है। पति को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है।

ये भी पढ़े :

# उत्तरप्रदेश : ढाई साल बाद मिला पीड़िता को न्याय, दुष्कर्म के आरोपी को मिली उम्रकैद, लगाया 70 हजार का जुर्माना

# कोटा : पुलिस ने किया 24 घंटे में ही मर्डर का खुलासा, खेत में भेड़ घुसने के कारण की गई बुजुर्ग की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

# राजस्थान : आत्महत्या के लिए मालगाड़ी के आगे कूदे युवक और महिला, विवाहिता के पैर कटे लेकिन शख्स की मौत

# बीकानेर : घर के बाहर से हुआ बच्चे का अपहरण, मांगी 2 करोड़ की फिरौती, दो घंटे में ही पुलिस ने धरदबोचा

# कोटा : फिर एक और बच्चे की जान ले गया पढ़ाई का दबाव, फंदे पर लटका मिला शव

# जयपुर : पुलिस ने किया सरस डेयरी के टैंकर से होने वाली दूध चोरी का खुलासा, जितना निकालते उतना पानी डाल देते

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com