न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमृतसर हमला : AAP नेता का विवादित बयान- हो सकता है ये हमला सेनाध्‍यक्ष ने कराया हो

अमृतसर में निरंकारी भवन में हुए आतंकी हमले को लेकर पंजाब के आम आदमी पार्टी के विधायक और विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे एचएस फुल्का ने विवादित बयान देते हुए कहा कि हो सकता है कि सेनाध्यक्ष विपिन रावत ने अपनी ही बात को सही साबित करने के लिए ये ग्रेनेड हमला कराया हो

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 18 Nov 2018 11:09:59

अमृतसर हमला : AAP नेता का विवादित बयान- हो सकता है ये हमला सेनाध्‍यक्ष ने कराया हो

पंजाब ( Punjab ) में अमृतसर ( Amritsar ) के बाहरी इलाके में रविवार को करीब 200 लोगों से भरे एक प्रार्थना सभागार में ग्रेनेड हमले में तीन लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए। अमृतसर में निरंकारी भवन में हुए आतंकी हमले को लेकर पंजाब के आम आदमी पार्टी के विधायक और विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे एचएस फुल्का ने विवादित बयान देते हुए कहा कि हो सकता है कि सेनाध्यक्ष विपिन रावत ने अपनी ही बात को सही साबित करने के लिए ये ग्रेनेड हमला कराया हो। फुल्का यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा, अमृतसर हादसे के पीछे सरकार का हाथ हो सकता है। इस हमले में 3 लोगों की मौत हो गई। पत्रकारों से बात करते हुए फुल्‍का ने कहा कि मामले की पूरी जांच की जानी चाहिए। जांच से पहले किसी पर दोष मढ़ना ठीक नहीं है। उनके इस बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। बीजेपी ने इसे दुर्भाग्‍यपूर्ण बताया। कांग्रेस के नेता राश‍िद अल्‍वी ने कहा, वह ये भी बताएं क‍िस सरकार ने कराया हमला। राशि‍द अल्‍वी ने कहा, फुल्‍का का ये बयान गैर ज‍िम्‍मेदाराना है। फुल्‍का ने आगे कहा कि देश में अभी चुनाव का समय है और चुनावों के समय ऐसी घटनाएं कराई जाती है। पहले भी सरकारें ऐसा करती रही हैं और अपनी एजेंसियों के जरिए काम करवाकर ऐसा कहा जाता था कि माहौल खराब है। जो लोग कह रहे हैं कि माहौल खराब है, माहौल खराब है उन लोगों की पहचान की जानी चाहिए। उन्‍होंने कहा कि भारतीय सेना के प्रमुख बिपिन रावत ने कुछ दिन पहले बयान दिया था कि पंजाब में माहौल खराब हो रहा है। हो सकता है कि सेनाध्‍यक्ष ने ही यह धमाका करवाया ताकि उनका बयान सही साबित हो जाए। सच्‍चाई सामने आने से पहले किसी की तरफ अंगुली उठाना ठीक नहीं है लेकिन सेनाध्‍यक्ष कुछ दिन पहले पंजाब गए थे और वहां उन्‍होंने कहा था कि आतंकवाद राज्‍य में फैल रहा है। इसलिए अपने दावे को सही साबित करने के लिए सेना भी यह काम(धमाका) कर सकती है।

सरकार और पुल‍िस मान रही है आतंकी वारदात

पंजाब पुलिस के महानिदेशक सुरेश अरोड़ा ने ‘इसमें (इस घटना में) आतंक का एक पहलू दिख रहा है क्योंकि यह एक समूह (लोगों) के खिलाफ है, न कि किसी एक व्यक्ति के। लोगों के समूह पर ग्रेनेड फेंकने का कोई कारण नहीं है, इसलिए हम इसे एक आतंकी हरकत के तौर लेंगे। साबित होने तक हम प्रथम दृष्टया इसे इसी रूप में लेंगे।’

ये कहा था सेनाध्‍यक्ष ने...

सेनाध्यक्ष विपिन रावत ने कुछ दिनों पहले कहा था कि पंजाब पर निगाह रखने की जरूरत है। क्योंकि वहां पर खालिस्तान समर्थक अपनी कोशिशों में लगे हुए हैं। अगर उन पर अंकुश नहीं लगाया गया तो पंजाब में स्थिति हाथ से निकल जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत