न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सहारा ने 4000 करोड़ में किया अमेरिका के प्लाजा होटल का सौदा, 1907 हुआ था निर्माण

संकटग्रस्त सहारा समूह को अमेरिका में अपने प्लाजा होटल के खरीदार मिल गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 05 May 2018 2:14:33

सहारा ने 4000 करोड़ में किया अमेरिका के प्लाजा होटल का सौदा, 1907 हुआ था निर्माण

संकटग्रस्त सहारा समूह को अमेरिका में अपने प्लाजा होटल के खरीदार मिल गए हैं। व्हाइट सिटी वेंचर्स के शाहल खान और हाकिम ऑर्गेनाइजेशन के कामरान हाकिम ने करीब 4000 करोड़ रुपये में प्लाजा होटल की अधिसंख्य हिस्सेदारी का सौदा कर लिया है। बता दें कि इस होटल में सुब्रत राय सहारा के मालिकान वाले सहारा ग्रुप की हिस्सेदारी करीब 70 प्रतिशत है। ये दावा एक मीडिया रिपोर्ट में किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दुबई के रहने वाले शहल खान, जिनका कार्यालय व्हाइट सिटी वेन्चर्स में है और हाकिम आॅर्गनाइजेशन के कामरान हाकिम, जो न्यूयॉर्क शहर के बड़े जमींदारों में शामिल हैं। इन दोनों ने ही होटल को खरीदने के लिए बोली को बढ़ाकर 4000 करोड़ रुपये तक पहुंचा दिया है। होटल को खरीदने के लिए बोली 25 जून को बंद हो रही है। दोनों खरीदारों ने फिलहाल 200 करोड़ रुपये जमा करा दिए हैं। अगर वह सौदे से पीछे हटते हैं तो यह रकम उन्हें नहीं लौटाई जाएगी। प्लाजा होटल 1907 में बना था। यह इकलौता होटल है जो ऐतिहासिक स्थलों के राष्ट्रीय रजिस्टर में दर्ज है। सहारा समूह के चेयरमैन सब्रत राय और चटवाल ने 2012 में प्लाजा होटल में बड़ी हिस्सेदारी खरीदी थी। पहले इस होटल में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अधिसंख्य हिस्सेदारी थी।

परामर्श कंपनी जेएलएल की ली थीं सेवाएं

मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सहारा ग्रुप के कॉर्पोरेट फाइनेंस विभाग के अध्यक्ष संदीप वाधवा, जिनके पास होटल की 70 फीसदी हिस्सेदारी है और मशहूर होटल कारोबारी संत​ सिंह चटवाल, जिनके पास होटल की 5 फीसदी हिस्सेदारी है। दोनों ने इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। लेकिन दोनों ही लोगों ने इस पर प्रस्ताव की गोपनीयता का हवाला देते हुए कोई भी प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया है।

निवेशकों का पैसा लौटाने को जुटाई जा रही रकम

सहारा समूह सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक शेयर बाजार नियामक सेबी द्वारा प्रबंधित सेबी-सहारा बैंक खाते में धन जमा करने के लिए रकम जुटाने की कोशिशों में जुटा है। इसके लिए समूह भारत और विदेश में अपनी कई संपत्तियां बेच रहा है। सहारा समूह का दावा है कि वह कुल बकाया 20 हजार करोड़ रुपये का 95 प्रतिशत सीधे निवेशकों को लौटा चुका है। सुब्रत राय ने इस मामले में दो साल जेल में बिताए थे। 2016 से वह पैरोल पर जेल से बाहर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत