न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अस्पताल की बड़ी लापरवाही, चुपचाप परिवार को दे दिया कोरोना मरीज का शव, 80 से ज्यादा लोग हुए संक्रमित

दिल्ली पुलिस ने एक निजी अस्पताल के खिलाफ महामारी अधिनियम सहित तमाम अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 10 Apr 2020 6:18:39

अस्पताल की बड़ी लापरवाही, चुपचाप परिवार को दे दिया कोरोना मरीज का शव, 80 से ज्यादा लोग हुए संक्रमित

दिल्ली पुलिस ने एक निजी अस्पताल के खिलाफ महामारी अधिनियम सहित तमाम अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। महाराजा अग्रसेन अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। अस्पताल पर आरोप है कि उसने कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत होने पर सरकारी तंत्र को सूचित नहीं किया, और शव गुपचुप तरीके से परिवार वालों के हवाले कर दिया।

एक लापरवाही से 80 से ज्यादा लोग हुए संक्रमित

इस लापरवाही के चलते 80 से ज्यादा लोग कोरोना संदिग्ध बन गये। इनमें से अस्पताल कर्मचारियों में से कई कोरोना पॉजिटिव भी निकले हैं। कोरोना के कोहराम में यह देश की राजधानी में किसी अस्पताल के खिलाफ दर्ज पहला मामला है।

दिल्ली पुलिस प्रवक्ता एसीपी अनिल मित्तल ने गुरुवार रात आईएएनएस को बताया कि अस्पताल प्रबंधन पर मुकदमा पंजाबी बाग एसडीएम की शिकायत पर दर्ज किया गया है। घटनाक्रम के मुताबिक, एसडीएम पंजाबी बाग को हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली 72 साल की एक महिला ने शिकायत दी थी। शिकायत में महिला ने कहा था कि वह 10 मार्च, 2020 को महाराजा अग्रसेन अस्पताल में दाखिल हुई। महाराजा अग्रसेन अस्पताल प्रबंधन/डॉक्टर्स की मेडिकल टीम ने महिला को सर गंगाराम अस्पताल रेफर कर दिया। गंगा राम अस्पताल में महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई। फिर पश्चिमी जिला प्रशासन के निर्देश पर गंगाराम अस्पताल ने महिला के संपर्क में आने वाले अस्पताल के सभी 82 कर्मचारियों का भी कोविड-19 टेस्ट कराया। उसकी रिपोर्ट में 82 में से महाराजा अग्रसेन अस्पताल के छह कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव मिले।

जांच में पता चला कि जिस वार्ड में दाखिल सोनीपत के ही एक वृद्ध की कोरोना से 4 अप्रैल 2020 को मौत हो गयी थी, उसी वार्ड में महिला को भी दाखिल कर दिया गया था। जांच में पता चला कि कोरोना पॉजिटिव वृद्ध मरीज की मौत के बाद महाराजा अग्रसेन अस्पताल ने शव परिवार वालों को चुपचाप दे दिया गया। जबकि नियमानुसार कोरोना पॉजिटिव मरीज (वृद्ध) का शव सरकारी एजेंसियों से अनुमति के बाद ही परिवार वालों को पूरी एहतियात के साथ सौंपा जाना चाहिए था। पूरे मामले की जांच पश्चिमी दिल्ली जिले के जिलाधिकारी से कराई गयी। तब महाराजा अग्रसेन अस्पताल की घोर लापरवाही का पदार्फाश हुआ। एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही अब दिल्ली प्रशासन और दिल्ली पुलिस उस चेन की तलाश में जुटी है, जो-जो लोग कोरोना पॉजिटिव के रूप में मरने वाले वृद्ध के संपर्क में पहुंची थी। फिलहाल मामले की जांच पंजाबी बाग थाना पुलिस भी अपने स्तर से कर रही है।
बता दे, दिल्‍ली में कोरोना के मामले बढ़कर 720 हो गए हैं, जबकि 12 लोगों की मौत हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर