न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विश्व में होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति एक सुलभ, प्रभावी एवं वैज्ञानिक चिकित्सा पद्धत -राजेन्द्र राठौड़

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्री राजेन्द्र राठौड़ ने कहा है कि विश्व में होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति एक सुलभ, प्रभावी एवं वैज्ञानिक चिकित्सा पद्धति है, जिसे विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा वैज्ञानिक प्रमाणिकता प्रदान की गई है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 11 Apr 2018 10:04:48

विश्व में होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति एक सुलभ, प्रभावी एवं वैज्ञानिक चिकित्सा पद्धत -राजेन्द्र राठौड़

चूरू। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्री राजेन्द्र राठौड़ ने कहा है कि विश्व में होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति एक सुलभ, प्रभावी एवं वैज्ञानिक चिकित्सा पद्धति है, जिसे विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा वैज्ञानिक प्रमाणिकता प्रदान की गई है।

श्री राठौड़ मंगलवार को चूरू जिला मुख्यालय स्थित नगरश्री संस्थान में शेखावाटी मेडिकल एशोसियेशन संघ के तत्वावधान में डॉ. हैनिमन की 263वीं जयंति के अवसर पर आयोजित समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने होम्योपैथी के जनक डॉ. हैनिमन के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने देश में प्रथम बार आयुष मंत्रालय का गठन कर आयुर्वेद, होम्योपैथी एवं यूनानी चिकित्सा पद्धति को पहचान देने का महत्ती प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति भारतीय संस्कृति से जुड़ी चिकित्सा पद्धति है जिस पर विश्व अनुसंधान में जुटा है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया में भारतीय चिकित्सा पद्धतियों के घरेलू नुस्खों का प्रयोग कर बीमारियों का ईलाज किया जा रहा है।

पंचायती राज मंत्री ने कहा कि राजस्थान में विश्व का प्रथम होम्योपैथी विश्वविद्यालय स्थापित किया गया है तथा वर्तमान में 900 होम्योपैथी चिकित्सक कार्यरत है तो असाध्य रोगों का सस्ता एवं कारगर ईलाज कर रहे है।

समारोह में पूर्व कुलपति डॉ. लोकेश शेखावत ने राजस्थान में विश्व का प्रथम होम्योपैथी विश्वविद्यालय स्थापित करने के लिए ग्रामीण विकास मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए गौरव बताया। उन्होंने कहा कि डॉ. हेनिमन ने ऎलोपैथी चिकित्सक के रूप में कार्य करते हुए होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति को जन्म दिया। उन्होंने कहा कि होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति द्वारा जहर से जहर को खत्म करने का कारगर ईलाज संभव है।

जिला प्रमुख श्री हरलाल सहारण ने होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. अमरसिंह शेखावत द्वारा चूरू जिले में होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के प्रभावी प्रचार-प्रसार के लिए सराहना की। सभापति श्री विजय कुमार शर्मा ने डॉ. हैनिमन के कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि होम्योपैथी से असाध्य बीमारियों को जड़ से खत्म किया जा सकता है। चूरू व्यापार मण्डल के अध्यक्ष श्री विमल सारस्वत ने होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति को जीवन में अंगीकार करने की आवश्यकता जाहिर की। संघ के सचिव डॉ. वी.के. शर्मा ने डॉ. हैनिमन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष डॉ. अमर सिंह शेखावत ने संघ के उद्देश्य, विशेषताएं एवं गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति एक सस्ती, सुलभ एवं कारगर चिकित्सा पद्धति है जिसका कोई साईड इफेक्ट नहीं होता। उन्होंने ग्रामीण विकास मंत्री से जिले में जिला स्तरीय होम्योपैथी चिकित्सालय स्थापित करने एवं अधिकाधिक होम्योपैथी डिस्पेंशरियां खोलने की आवश्यकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता