न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्मू-कश्मीर दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से जम्मू एवं कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। अपने दो दिन के दौरे के दौरान अमित शाह राज्य की सुरक्षा की स्थितियों का जायजा लेंगे और विकास कार्यों की भी समीक्षा करेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 26 Jun 2019 8:00:28

जम्मू-कश्मीर दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से जम्मू एवं कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। अपने दो दिन के दौरे के दौरान अमित शाह राज्य की सुरक्षा की स्थितियों का जायजा लेंगे और विकास कार्यों की भी समीक्षा करेंगे। गृहमंत्री बनने के बाद अमित शाह पहली बार जम्मू-कश्मीर जा रहे हैं।

शाह आज श्रीनगर में अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे। अमित शाह इस दौरे पर बीजेपी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और कुछ अन्य प्रतिनिधमंडलों से मुलाकात करेंगे। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमित शाह अमरनाथजी गुफा मंदिर भी जा सकते हैं। अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से शुरू होकर 15 अगस्त तक चलेगी।

अमरनाथ यात्रा आतंकियों के निशाने पर

1 जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा आतंकियों के निशाने पर है। गृह मंत्रालय को भेजी रिपोर्ट में बताया गया है कि आतंकी 7 तरीके से अमरनाथ यात्रा के दौरान हमला कर सकते हैं। आतंकी हमले के खतरे को देखते हुए गृह मंत्रालय ने भी खास तैयारी की है। यात्रा रूट पर IED के खतरे को देखते हुए। BDT टीम की संख्या दो गुनी की गई है। साथ ही 40 ऐसे नए एक्सपर्ट को लगाया जा रहा है जिन्होंने हाल ही में IED से निपटने की खास ट्रेंनिग ली है।

यात्रा रूट पर CCTV कैमरे और ड्रोन की संख्या दो गुनी की जाएगी। आरएफ टैगिंग के लिए ज्यादा संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया जाएगा। साथ ही हर प्राइवेट गाड़ी का भी आरएफ टैगिंग किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, गृह मंत्रालय ने अमरनाथ यात्रा को ज्यादा हाईटेक करने के लिए 55 करोड़ रुपए अतिरिक्त दिए हैं। पहलगाम के नुनवान कैंप और बालटाल कैंप की सुरक्षा के लिए स्पेशल कमांडो तैनात किए जाएंगे।

बीजेपी कार्यकर्ताओं के परिजनों से भी मुलाकात करेंगे

अमित शाह घाटी में आतंकियों की तरफ से मारे गए बीजेपी कार्यकर्ताओं के परिजनों से भी मुलाकात करेंगे। इससे पहले के कार्यक्रम के मुताबिक, अमित शाह 30 जून को एक दिन के लिए कश्मीर घाटी जाने वाले थे। सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय बजट के संबंध में गृह मंत्री की व्यस्तता के कारण यह दौरा पहले कर दिया गया। इस दौरान गृह मंत्री श्रीनगर में एक उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। अमित शाह इस दौरान राज्य के राज्यपाल सत्यपाल मलिक से भी मुलाकात करेंगे और उनके साथ राज्य की वर्तमान सुरक्षा संबंधित स्थिति पर चर्चा करेंगे।

बता दें कि अमित शाह दोपहर 1:30 बजे बीएसएफ के प्लेन से दिल्ली के लिए निकलेंगे और दोपहर 3 बजे श्रीनगर पहुंचेंगे। जिसके बाद शाह दोपहर 3:30 से 4:30 बजे तक एसकेआईसीसी में अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। बाद में वह विकास गतिविधियों की समीक्षा भी करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत