न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शराब की होम डिलीवरी, उद्धव ठाकरे ने की महाराष्ट्र सरकार की निंदा, कहा - लोगों को घर तक मदद पहुंचाने की जरूरत है, शराब नहीं

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सोमवार को भाजपा नीत महाराष्ट्र सरकार की निंदा की और कहा कि यह राज्य की संस्कृति के खिलाफ है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 15 Oct 2018 10:23:36

शराब की होम डिलीवरी, उद्धव ठाकरे ने की महाराष्ट्र सरकार की निंदा, कहा - लोगों को घर तक मदद पहुंचाने की जरूरत है, शराब नहीं

नशे में ड्राइविंग के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए महाराष्ट्र सरकार शराब की होम डिलेवरी की योजना बना रही थी लेकिन सामाजिक कार्यककर्ताओं की कड़ी प्रतिक्रियाओं के बाद रविवार को महाराष्ट्र सरकार शराब की होम डिलेवरी की अपनी योजना से पीछे हट गई। हालाकि सरकार इस योजना में पीछे हट गई लेकिन शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सोमवार को भाजपा नीत महाराष्ट्र सरकार की निंदा की और कहा कि यह राज्य की संस्कृति के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि राज्य के सूखाग्रस्त इलाकों के लोगों के घर तक मदद पहुंचाये जाने की जरूरत है।

हालांकि, राज्य सरकार में शामिल ठाकरे ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘लोग (बारिश की कमी के कारण) सूखे जैसी स्थिति का सामना कर रहे हैं। वे मदद चाहते हैं, शराब की घर पर ‘डिलीवरी’ नहीं। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘शराब की ऑनलाइन बिक्री राज्य की संस्कृति के अनुरुप नहीं है। लेकिन हर दिन, (सरकार द्वारा) ऐसा कुछ किया जा रहा है जो राज्य को शर्मिंदा करता है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘मराठवाड़ा क्षेत्र सूखे से बहुत ज्यादा प्रभावित है...प्रभावित लोगों को केन्द्र सरकार से मदद पाने के लिए पंक्तियों में इंतजार मत कराइए। ’’

महाराष्ट्र के मंत्री शराब की ऑनलाइन बिक्री की इजाजत वाली बात से पलटे

आपको बता दें कि महाराष्ट्र के एक मंत्री ने रविवार को कहा कि बीजेपी-नीत सरकार ने राज्य में शराब की ऑनलाइन बिक्री एवं होम डिलीवरी की अनुमति देने का निर्णय किया है लेकिन बाद में बयान दिया कि इस संबंध में केवल एक प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। आबकारी मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने बताया, “हम नशे में धुत होकर गाड़ी चलाने की घटनाओं को रोकना चाहते हैं।

शराब को घर तक पहुंचाने से इसमें मदद मिलेगी।” हालांकि उन्होंने इस बारे में विस्तार से नहीं बताया कि यह निर्णय कब से प्रभावी होगा। हालांकि इस घोषणा को लेकर विपक्षी पार्टियों एवं शराब का विरोध करने वाले कार्यकर्ताओं की प्रतिक्रियाओं के डर से मंत्री ने बाद में कहा कि केवल एक प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। बावनकुले ने नागपुर में संवाददाताओं से कहा, “हमें घर से शराब की ऑनलाइन खरीद के लिए एक नीति बनाने के आग्रह का आवेदन प्राप्त हुआ था। हालांकि सरकार ने इस बारे में सोचा नहीं है, न ही इस बारे में कोई नीति बनी है।”

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत