न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पिता का अंतिम संस्कार छोड़, देश के लिए खेली लालरेमसियामी, फाइनल में दिलाई जीत

भारतीय महिला हॉकी टीम ने रविवार को एफआईएच वुमन्स सीरीज फाइनल्स टूर्नामेंट (FIH Women's Series Finals) का खिताब जीता था। भारत ने पहले 4-2 से चिली को हराया

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 26 Jun 2019 12:35:43

पिता का अंतिम संस्कार छोड़, देश के लिए खेली लालरेमसियामी, फाइनल में दिलाई जीत

भारतीय महिला हॉकी टीम ने रविवार को एफआईएच वुमन्स सीरीज फाइनल्स टूर्नामेंट (FIH Women's Series Finals) का खिताब जीता था। भारत ने पहले 4-2 से चिली को हराया। फिर फाइनल में जापान को 3-1 से मात दी। लेकिन इस टूर्नामेंट में सबसे चौकाने वाली बात जो रही वह भारतीय हॉकी टीम की 19 साल की खिलाड़ी लालरेमसियामी का खेलना। मिजोरम की इस खिलाड़ी ने हिरोशिमा में एफआईएच वूमेन सीरीज फाइनल (FIH Women's Series Finals) को खेलने का निश्चय ऐसे समय में किया जब उनके पिता का देहांत हो गया। वह अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाईं।

mizoram hockey player,hockey player,lalremsiami hockey player,indian women team,fih series finals hockey tournament,news,news in hindi

पिता के अंतिम संस्कार में शामिल ना होकर लालरेमसियामी का फाइनल खेलने का फैसला एक मिसाल बन गया। लालरेमसियामी मंगलवार को जब अपने घर पहुंची तो वहां का माहौल बहुत इमोशनल था। लालरेमसियामी के पिता की मौत शुक्रवार को हार्ट अटैक से हो गई थी। ऐसे कठिन समय में भी लालरेमसियामी टीम को छोड़कर वापस घर नहीं गईं।

टूर्नामेंट के फाइनल में भारत की ओर से पहला गोल कप्तान रानी रामपाल ने तीसरे मिनट में ही कर दिया था। इनके अलावा दो गोल गुरजीत कौर ने किए। इससे पहले भारतीय महिला टीम ने सेमीफाइनल में चिली को 4-2 से हराकर ओलिंपिक क्वालिफायर के लिए क्वालिफाइ किया था। भारतीय टीम की कैप्टन रानी रामपाल ने मैच की जीत को लालरेमसियामी के पिता को समर्पित किया। लालरेमसियामी मंगलवार को जब अपने घर पहुंची तो वह खुद को रोक न सकीं और अपनी मां के गले लगकर रो पड़ीं। मिजोरम सरकार के अधिकारी और उनके पूरे गांव के लोग वहां मौजूद थे। लालरेमसियामी को उनके साथियों द्वारा सियामी नाम से पुकारा जाता है।

mizoram hockey player,hockey player,lalremsiami hockey player,indian women team,fih series finals hockey tournament,news,news in hindi

इस जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय महिला टीम को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया- असाधारण खेल, शानदार परिणाम।

केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने भी ट्वीट के जरिए लालरेमसियामी के मैच खेलने के फैसले की सराहना की थी। उन्होंने लिखा, 'भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी लालरेमसियामी के पिता का निधन हो गया। इस समय भारत, हिरोशिमा में सेमीफाइनल खेल रहा था। उन्होंने (लालरेमसियामी) अपने कोच से कहा, 'मैं अपने पिता को गर्व महसूस करवाना चाहती हू। मैं खेलना चाहती हूं और भारत को क्वालीफाई करवाना चाहती हूं।'

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत