न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खेल का जूनून - भाइयों की इन जोड़ियों ने क्रिकेट में मचाया धमाल

हम आपको कुछ ऐसे ही भाइयों की जोड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होनें क्रिकेट में अपने परिवार के साथ देश का भी नाम रोशन किया हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 04 Jul 2018 8:12:28

खेल का जूनून - भाइयों की इन जोड़ियों ने क्रिकेट में मचाया धमाल

भारत में क्रिकेट के खेल की शुरुआत हर बच्चे में अपने गली-मोहल्ले से ही होती हैं, जहां अपने भाई और दोस्तों के साथ गली या घर की छत पर तीन डंडियां या ईंटें खड़ी करके क्रिकेट खेलने लगते है। कुछ भाइयों का खेल जब जूनून बन जाता है तो बचपन का वह साथ उनको क्रिकेट के मैदान तक खिंच कर ले जाता हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही भाइयों की जोड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होनें क्रिकेट में अपने परिवार के साथ देश का भी नाम रोशन किया हैं। तो आइये जानते हैं भाइयों की इन जोड़ियों के बारे में जिन्होनें क्रिकेट में मचाया धमाल।

brothers jodi of cricket,cricket

* सीके नायडू और सीएस नायडू

सीके नायडू भारतीय क्रिकेट टीम के पहले कप्तान थे और उनके भाई सीएस नायडू भी इस दौरान टीम में खेलते थे। भारतीय क्रिकेट में पहली बार दो भाई टीम में खेल रहे थे। दोनों ने चार साल (1932-36) तक क्रिकेट खेला। सीके नायडू ने चार टेस्ट मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की थी। इनके परिवार में ये 4 भाई थे और सभी क्रिकेट खेलते थे। हालांकि दो बड़े भाई अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नहीं खेल पाए।

brothers jodi of cricket,cricket

* वजीर और नजीर अली

1932 में जब टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर गई थी तो दोनों भाई भी उसका हिस्सा थे। अली बंधू के नाम से मशहूर दोनों विस्फोटक बल्लेबाज माने जाते थे। दोनों ने मिलकर 200 फर्स्ट क्लास मैच खेले और 10 हजार से ज्यादा रन बनाए। नजीर ऑलराउंडर थे। उन्होंने देश के लिए 2 टेस्ट मैच खेले। जबकि वजीर ने सात। बताया जाता है कि पहली क्रिकेट टीम में सीके नायडू के बाद खिलाड़ी वजीर से ही पूछा करते थे।

brothers jodi of cricket,cricket

* मोहिंदर और सुरिंदर अमरनाथ

इनके पिता लाला अमरनाथ भी एक क्रिकेट रह चुके हैं। दोनों भाई शानदार बल्लेबाज थे। सुरिंदर तो भारत के लिए 3 वनडे और 10 टेस्ट मैच ही खेल पाए, लेकिन उनके छोटे भाई मोहिंदर ने 20 साल क्रिकेट खेला। 69 टेस्ट और 85 वनडे खेलने वाले मोहिंदर 1983 की विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा भी थे। फाइनल मैच में उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया था।

brothers jodi of cricket,cricket

* यूसुफ और इरफान पठान

वडोदरा से ताल्लुक रखने वाले पठान ब्रदर्स को कौन नहीं जानता। यूसुफ पठान जहां विस्फोटक बल्लेबाज हैं, वहीं इरफान ऑलराउंडर, जो स्विंग गेंदबाजी में महारथ रखते हैं। उनके पिता एक स्थानीय मस्जिद में अज़ान पढ़ते थे और परिवार की मासिक आय कुल 250 रुपये थी। दोनों भाई एक ही किट इस्तेमाल करते थे। लेकिन अपने टैलेंट की बदौलत दोनों ने टीम इंडिया में जगह पाई। आईपीएल में भी दोनों ने धुआंधार प्रदर्शन किया। यूसुफ कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं। जबकि इरफान 2017 में गुजरात लॉयन्स का हिस्सा थे।

brothers jodi of cricket,cricket

* क्रुनाल और हार्दिक पंड्या

ये दोनों भाई भी वडोदरा से आते हैं। हार्दिक पंड्या तो टीम इंडिया की नई सनसनी हैं। टेस्ट टीम में भी शामिल हो चुके हैं। लेकिन क्रुनाल को टीम में खेलने का मौका नहीं मिला है। दोनों भाई ऑलराउंडर हैं और आईपीएल में मुंबई इंडियन्स का हिस्सा हैं। पिता के अचानक निधन के बाद उनका करियर डावांडोल हो गया था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत