न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्रिटेन में अमीरों की सूची में हिंदुजा बंधु दूसरे स्थान पर, जानिए कौन है टॉप पर

ब्रिटेन में सबसे अमीर लोगों की रविवार को जारी सालाना सूची में हिंदुजा बंधुओं के सिर से सबसे अमीर ब्रिटिश होने का ताज छिन गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 14 May 2018 12:02:45

ब्रिटेन में अमीरों की सूची में हिंदुजा बंधु दूसरे स्थान पर, जानिए कौन है टॉप पर

ब्रिटेन में सबसे अमीर लोगों की रविवार को जारी सालाना सूची में हिंदुजा बंधुओं के सिर से सबसे अमीर ब्रिटिश होने का ताज छिन गया है। ब्रिटेन के उद्यमी जिम रैटक्लिफ ने उन्हें दूसरे पायदान पर धकेलते हुए ब्रिटेन के अमीरों की सूची में पहला स्थान हासिल किया है। हिंदुजा बंधु 2017 में इस सूची में पहले स्थान पर थे। संडे टाइम्स रिच लिस्ट में लंदन के श्रीचंद और गोपीचंद हिंदुजा की अनुमानित संपत्ति 20.64 अरब पाउंड बताई गई है। वहीं पहले स्थान पर काबिज रैटक्लिफ की संपत्ति 21.05 अरब पाउंड है।

रैटक्लिफ पिछले साल 18वें स्थान पर थे। इस साल 15.26 अरब पौंड के साथ सूची में तीसरे स्थान पर ब्रिटिश अमेरिकी मीडिया दिग्गज सर लेन ब्लावातनिक रहे। चौथे स्थान भारतीय मूल के उद्यमी बंधु डेविड और सिमोन रूबन रहे। उनकी संपत्ति 15.09 अरब पौंड है। पिछले साल चौथे स्थान पर रहने वाले भारतीय मूल के इस्पात उद्यमी लक्ष्मी निवास मित्तल इस साल पांचवें स्थान पर खिसक गए। उनकी कुल संपत्ति 14.66 अरब पौंड आंकी गई।

यूके के 1000 सबसे अमीर लोगों की साल 2018 की सूची में हिंदुजा बंधुओं ने भारतीय मूल के 47 रईसों को पीछे छोड़ा है। सूची को तैयार करने वाले रॉबर्ट वाट्स ने कहा कि ब्रिटेन बदल रहा है। आज के सुपर रिच में वे लोग शामिल हैं जो चॉकलेट बेचने, पेट फूड और अंडों के बिजनेस से जुडे़ हैं। इस सूची में कई ऐसे लोग हैं जो बहुत सामान्य पृष्ठभूमि से आते हैं, जिन्होंने स्कूल में संघर्ष किया है या जो अधेड़ उम्र तक अपना व्यवसाय शुरू नहीं कर सके थे।

सूची में भारतीय मूल के व्यवसायी श्री प्रकाश लोहिया 25वें, बी शेट्टी 59वें, अरोड़ा बंधु 60वें स्थान पर हैं। सूची में बायोकॉन की किरण मजूमदार शॉ 75वें स्थान पर हैं। जबकि लॉर्ड स्वराज पॉल और उनका परिवार 90वें स्थान पर है।

टॉप -5 (पाउंड में)

जिम रैटक्लिफ- 21.05 अरब
हिंदुजा ब्रदर्स- 20.64 अरब
लेन ब्लावत्निक- 14.26 अरब
रुबेन बंधु-15.09 अरब
लक्ष्मी मित्तल- 14.66 अरब

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन