न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हिमाचल में इमारत ढही, 35 लोग मलबे में फंसे, 2 लोगों की मौत, 23 को बचाया

हिमाचल प्रदेश के सोलन में रविवार दोपहर भारी बारिश के चलते कुमारहट्टी-नाहन हाइवे के किनारे तीन मंजिला इमारत ढह गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 14 Jul 2019 10:25:09

हिमाचल में इमारत ढही, 35 लोग मलबे में फंसे, 2 लोगों की मौत, 23 को बचाया

हिमाचल प्रदेश के सोलन में रविवार दोपहर भारी बारिश के चलते कुमारहट्टी-नाहन हाइवे के किनारे तीन मंजिला इमारत ढह गई। इमारत के ग्राउंड फ्लोर में ढाबा चलता था। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 35 लोग मलबे में दब गए। अभी तक मलबे के नीचे दबे 23 लोगों को बचा लिया गया है। इसमें 18 सेना के जवान भी शामिल हैं। घटना के वक्त असम राइफल्स के कुछ जवान भी यहां चाय पीने के लिए रुके थे। सेना के 200 से अधिक जवान, फायर ब्रिगेड की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि पंचकुला से एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है और डॉक्टरों की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है। बचाव कार्य अभी भी जारी है। मुझे उम्मीद है कि अगले कुछ घंटे में बचाव कार्य पूरा कर लिया जाएगा। घटना की पूरी जांच की जाएगी।

आपदा प्रबंधन विभाग के निदेशक डीसी राणा ने बताया कि घटना के वक्त इमारत में 35 से अधिक लोग मौजूद थे। सोलन में सुबह से भारी बारिश हो रही है। आशंका है कि भूस्खलन होने से इमारत ढह गई।

बारिश होने से राहत कार्य में आ रही दिक्कत

सूत्रों ने बताया कि जेसीबी की मदद से मलबा हटाया जा रहा है। बारिश की वजह से राहत और बचाव कार्य में दिक्कत आ रही है। मलबे से निकाले गए घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पंचकूला से एनडीआरएफ की टीमें भी हिमाचल भेजी गईं। सेना ने घायलों को एयरलिफ्ट करने के लिए हेलिकॉप्टरों को स्टैंडबाई मोड पर रखा है।

इस हादसे पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से फोन पर बात की है। उन्होंने बताया कि वह भी इस हादसे पर नजर बनाए हुए हैं। मलबे में दबे लोगों को बचाने के लिए दो एनडीआरएफ की टीम लगाई गई हैं।

हिमाचल प्रदेश में पिछले कई दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है। शनिवार को भी कुछ ऐसा ही हादसा हुआ था। हिमाचल प्रदेश के सोलन में सड़क से गुजर रही एक गाड़ी के उस समय परखच्चे उड़ गए जब वो मलवे के साथ होटल के रिसेप्शन को तोड़कर नदी के पास जा गिरी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत