न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हिमाचल में बारिश का कहर, 22 की मौत, उफान पर नदी-नाले, मनाली-कुल्लू हाईवे क्षतिग्रस्त, स्कूल-कॉलेज बंद

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में जोरदार बारिश (Heavy Rain) के बाद नदी-नाले उफान पर हैं। भारी बारिश से जुड़ी घटनाओं में रविवार को तीन बच्चों सहित 22 लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य लोग घायल हो गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 19 Aug 2019 8:40:13

हिमाचल में बारिश का कहर, 22 की मौत, उफान पर नदी-नाले, मनाली-कुल्लू हाईवे क्षतिग्रस्त, स्कूल-कॉलेज बंद

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में जोरदार बारिश (Heavy Rain) के बाद नदी-नाले उफान पर हैं। भारी बारिश से जुड़ी घटनाओं में रविवार को तीन बच्चों सहित 22 लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य लोग घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि 9 लोगों की मौत शिमला में जबकि सोलन में 5 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा कुल्लू, सिरमौर, और चंबा में 2-2 व्यक्तियों की और उना तथा लाहौल-स्पीति जिलों में 1-1 व्यक्ति की मौत हो गई है। पिछले कई घंटों से हो रही बारिश के चलते मनाली और कुल्लू के बीच नेशनल हाईवे-3 आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। इसके अलावा कालका-शिमला नेशनल हाईवे-22 पर पहाड़ दरकने का सिलसिला अभी-भी जारी है। रविवार को सोलन के जाबली में पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा उस समय दरककर हाईवे पर आ गिरा, जब हाईवे पर गाड़ियों की आवाजाही चल रही थी।

शिमला में भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि रविवार को हुई बारिश बीते 70 सालों में 24 घंटे के दौरान दर्ज की गई सबसे ज्यादा बारिश है। एक अधिकारी ने कहा कि लगातार बारिश की वजह भूस्खलन, सड़कों के संपर्क मार्ग के कटने से सैकड़ों लोग फंसे हुए हैं। बारिश की वजह से बिजली परियोजनाओं को बंद करना पड़ा और बांध का पानी छोड़ना पड़ा। आईएमडी ने कहा कि पूरे राज्य में 102.5 मिलीमीटर बारिश हुई है और यह एक दिन की सामान्य बारिश से 1,065 से ज्यादा है। इसमें कहा गया कि सभी जिलों में पर्याप्त बारिश हुई है। सबसे ज्यादा बारिश बिलासपुर जिले में 252 मिलीमीटर दर्ज की गई है, जो सामान्य से 2586 फीसदी ज्यादा है। शिमला, सिरमौर, मंडी, कांगड़ा और कुल्लू जिलों के अंदरूनी इलाकों में संपर्क मार्ग को बंद किए जाने की रिपोर्ट है, जिससे यातायात बाधित हुआ है।

उफनती ब्यास नदी के किनारे बड़े पैमाने पर हुए भूस्खलनों के कारण मंडी और कुल्लू शहरों के बीच चंडीगढ़-मनाली राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया है। मंडी-जोगिंदरनगर राजमार्ग को भी यातायात के लिए बंद किया गया है। राज्यभर में 68 सड़कों पर यातायात बाधित है और चंबा जिले में सबसे अधिक 47 सड़कें बाधित हैं। बाढ़ के कारण कुल्लू शहर के पास एक पुल बह गया।

हिमाचल प्रदेश के शिमला और कुल्लू जिले में सभी शैक्षिक संस्थान सोमवार को भी बंद रहेंगे। हिमाचल प्रदेश की राजधानी में भारी बारिश की वजह से यह कदम उठाया गया है। जिला प्रशासन ने यह जानकारी दी। शिमला और चंबा जिला प्रशासन की ओर से रविवार को जारी एक पन्ने के आदेश में सभी स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, आईटीआई, पॉलीटेक्निक और आंगनवाड़ी केंद्रों को फिलहाल बंद रखने के लिए कहा गया है। शिमला के उपायुक्त सह जिला मजिस्ट्रेट अमित कश्यप ने कहा, भारी बारिश, सड़कों के क्षतिग्रस्त होने व उनके बाधित होने को देखते हुए छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर शिमला जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों को 19 अगस्त तक बंद रखने का आदेश देना जरूरी हो गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत