न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चेन्नई / कोरोना दवा का खुद पर किया टेस्ट, डॉक्टर की मौत

यहां पेरुंगुडी के रहने वाले के शिवनेसन, एक आयुर्वेदिक उत्पादन कंपनी के साथ फार्मासिस्ट और प्रोडक्शन मैनेजर के रूप में काम कर रहे थे, जो कफ सिरप के लिए प्रसिद्ध है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 09 May 2020 11:24:02

चेन्नई / कोरोना दवा का खुद पर किया टेस्ट, डॉक्टर की मौत

कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया पर जारी है। कोरोना वायरस से अब तक 40 लाख 65 हजार 870 लोग संक्रमित हैं। 2 लाख 78 हजार 375 की मौत हो चुकी है। 14 लाख 15 हजार 268 ठीक हो चुके हैं। वहीं, भारत की बात करे तो यहां 62 हजार से ज्यादा संक्रमित मामले सामने आ चुके है। पूरी दुनिया में इससे बचने के उपाय लगातार ढूंढे जा रहे हैं। भारत समेत कई देश इसमें लगे हुए हैं। इसी बीच चेन्नई में एक डॉक्टर कोरोना वायरस के इलाज के लिए बनाई गई दवा का खुद पर परिक्षण किया लेकिन परीक्षण के दौरान ही उसकी मौत हो गई। यह घटना चेन्नई की है, यहां पेरुंगुडी के रहने वाले के शिवनेसन, एक आयुर्वेदिक उत्पादन कंपनी के साथ फार्मासिस्ट और प्रोडक्शन मैनेजर के रूप में काम कर रहे थे, जो कफ सिरप के लिए प्रसिद्ध है।

coronavirus,k sivanesan,perungudi,chennai,coronavirus,ayurvedic pharmacist,drinking concoction,preparation,news,news in hindi

इसी बीच कोरोना वायरस से निपटने के लिए शिवनेसन और उनके बॉस राजकुमार एक दवा खोजने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने कोरोना के लिए जो दवा बनाई उसे खुद अपने ही ऊपर टेस्ट करने लगे। राजकुमार ने उस दवा की कुछ बूंदें पी लीं और शिवनेसन ने ज्यादा मात्रा में उसका सेवन कर लिया।

दवा के सेवन के बाद दोनों बेहोश हुए

दवा का सेवन करते ही वे दोनों बेहोश हो गए। उन दोनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। शिवनेसन की अस्पताल में मौत हो गई, जबकि राजकुमार की हालत स्थिर बताई जा रही है और उनका इलाज चल रहा है। मामले में पुलिस की टीम भी जांच कर रही है।

मालूम हो कि पूरी दुनिया कोरोना वायरस की वैक्सीन को लेकर परेशान है। अभी तक कोई भी देश इससे लड़ने के लिए वैक्सीन नहीं खोज पाया है। ये अलग बात है कि तमाम देश इसे बनाने के लिए पूरा जोर लगाए हुए हैं।

चीन में कोरोना वैक्सीन का ट्रायल दूसरे चरण पर

चीन ऐसा पहला देश है जहां कोरोना वैक्सीन का ट्रायल दूसरे चरण में है। चीन के वैक्सीन विकास कार्यक्रम पर पूरी तरह से चीन की फौज यानी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) का नियंत्रण है। अमेरिका में भी वैक्सीन बनाने का काम जोरों पर चल रहा है।

इजरायल के रक्षा मंत्री ने दवा बनाने का दावा किया

हाल ही में इजरायल के रक्षा मंत्री नैफताली बेन्नेट ने भी यह दावा किया है कि इजरायल के आईआईबीआर संस्थान ने कोरोना वायरस की वैक्सीन विकसित कर ली है। संस्थान ने एंटीबॉडी बना ली है। अब वैक्सीन के विकास के स्टेज पूरे हो चुके हैं। अब इसके पेटेंट और बड़े पैमाने पर उत्पादन की तैयारी शुरू हो रही है। लेकिन बेन्नेट ने अपने बयान में यह नहीं बताया कि इस वैक्सीन का क्लीनिकल ट्रायल या ह्यूमन ट्रायल हुआ है या नहीं। नैफताली बेन्नेट ने कहा कि इजरायल अपने लोगों की सेहत और इकोनॉमी को संतुलित करने का प्रयास कर रहा है।

इसके अलावा ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी सबसे बड़ा इंसानी ट्रायल कर रही है। भारत की भी करीब आधा दर्जन कंपनियां कोरोना की वैक्‍सीन बनाने में जुटी हुई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ