न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बारिश और तेज हवाओं से ठंड बढ़ी, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

मौसम का मिजाज थोड़ा बदला गया है। दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार सुबह से कई इलाकों में बारिश हो रही है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 22 Jan 2019 10:12:56

बारिश और तेज हवाओं से ठंड बढ़ी, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

मौसम का मिजाज थोड़ा बदला गया है। दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार सुबह से कई इलाकों में बारिश हो रही है। देर रात से हो रही बारिश की वजह से दिल्ली के कई इलाकों में जलजमाव हो गया, जिसकी वजह से वाहन चालकों को कई इलाकों में जाम का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर को लेकर चेतावनी भी जारी की है। विभाग के अनुसार दिल्ली और आसपास के इलाकों में अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। कोहरे और कम दृश्यता की वजह से दिल्ली आने वाली करीब 15 ट्रेनें अपने तय समय से देरी से चल रही हैं। यही हाल दिल्ली से बाहर जाने वाली ट्रेनों का भी है।

बारिश की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जा रहे छोटे छोटे बच्चों को है। बारिश की वजह से दिल्ली-एनसीआर में तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली और आसपास के राज्यों में भारी से भारी बारिश और ओलाविष्ट की संभावना बनी हुई है। दिल्ली में कई इलाकों में सुबह से बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि भी हुई। जिन इलाकों में ओलावृष्टि हुई उनमें सुभाष नगर, प्रहलाद पुर , ग्रेटर कैलाश, द्वारका और हरी नगर शामिल हैं। इसके अलावा आईटीओ और आसपास हुई बारिश के कारण सुबह से ही सड़कों पर जल-जमाव देखने को मिला। इस वजह सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार भी धीमी हुई है। जिस वजह से कई जगह पर कई किलोमीटर का जमा भी लगा।

बारिश और ओलावृष्टि की वजह से दिल्ली के कई इलाकों वाहन चालकों जाम से दो चार होना पड़ा। देर रात से हो रही बारिश की वजह से जिन इलाकों में जलजमाव की वजह से जाम लगा है उनमें आश्रम चौक, आईटीओ, कश्मीरी गेट, डीएनडी, द्वारका मोड, रिंग रोड, पीतमपुरा और बुराड़ी मुख्य रूप से शामिल है। जाम की वजह से सुबह के समय लोगों को दफ्तर पहुंचने में खासी दिक्कत हो रही है। हालांकि कई इलाकों में जाम कम के लिए बारिश के बावजूद भी ट्रैफिक पुलिस के जवान गाड़ियां हटाने में लगे हैं।

मौसम विभाग का कहना है कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से बारिश और तेज हवाओं का असर सामने नजर आ रहा है। इसकी वजह से ही हिमालय के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो रही है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी की वजह से पारा शून्य के नीचे पहुंच गया है। एक तरफ उन इलाकों में रहने वाले आम लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए पर्यटक उन इलाकों की तरफ कूच कर रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि जनजीवन को सामान्य बनाने के लिए बुनियादी सुविधाओं पर खासा ध्यान दिया जा रहा है। दूर दराज इलाकों में लोगों को दिक्कत ना हो इसके लिए खास इंतजाम भी किए जा रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत