न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना जांच में आएगी तेजी, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- अगले महीने से देश में ही बनाई जाएगी टेस्टिंग किट

स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने मंगलवार को बताया कि अगले महीने से देश में ही कोरोना की जांच के लिए टेस्टिंग किट का उत्पादन किया जाएगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 28 Apr 2020 6:45:27

कोरोना जांच में आएगी तेजी, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- अगले महीने से देश में ही बनाई जाएगी टेस्टिंग किट

स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने मंगलवार को बताया कि अगले महीने से देश में ही कोरोना की जांच के लिए टेस्टिंग किट का उत्पादन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम मई तक भारत में आरटी-पीसीआर और एंटीबॉडी टेस्ट किट बनाना शुरू कर देंगे। उन्होंने कहा कि ICMR से मंजूरी मिलने के बाद हम उत्पादन शुरू करेंगे और हमारा लक्ष्य 31 मई से रोजाना एक लाख टेस्ट करने का है।

उन्होंने बताया कि अभी देश में 30 से 35 हजार टेस्ट रोजाना हो रहे हैं। कई जगहों पर संक्रमण काबू में है। देश के 80 जिलों में 7 दिन और 47 जिलों में 14 दिन से एक भी कोरोना का केस सामने नहीं आया है। 39 जिलों में पिछले 21 दिनों से कोई केस दर्ज नहीं हुआ है। 17 जिलों में पिछले 28 दिनों से एक भी पॉजिटिव नहीं मिला। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि देश में केसों के दोगुना होने की दर पिछले 14 दिनों से 8.7% थी, लेकिन 7 दिन से यह 10.2 दिन है।

प्लाज्मा थेरपी को लेकर कही ये बात

कोरोना वायरस के इलाज के लिए देशभर में प्लाज्मा थेरपी पर चर्चा हो रही है। अब तक दावा किया जा रहा था कि कोरोना वायरस से पीड़ित की मरीजों पर इस थेरपी का असर हो रहा है। इसे इलाज के तौर पर देखा जाने लगा था। हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज प्रेस ब्रीफिंग के दौरान स्पष्ट कहा कि प्लाज्मा थेरपी को लेकर शोध किया जा रहा है और अभी यह दावा करने के पर्याप्त सबूत नहीं हैं कि प्लाज्मा थेरपी का इस्तेमाल कोविड-19 के इलाज के तौर पर किया जा सकता है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि वर्तमान में प्लाज्मा थेरेपी प्रायोगिक स्तर पर है और अभी तक इस बात का कोई सबूत नहीं है कि इसका इस्तेमाल COVID-19 के उपचार के रूप में किया जा सकता है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान में कोविड -19 के लिए कोई उपचार नहीं हैं और यह दावा करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं हैं कि प्लाज्मा थेरेपी का उपयोग बीमारी के इलाज के लिए किया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री