न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गिरफ्तारी से पहले चिदंबरम ने कांग्रेस दफ्तर में की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा - INX मीडिया केस में मैं या मेरे परिवार का कोई सदस्य आरोपी नहीं

हिरासत में लिए जाने से पहले पी चिदंबरम ने ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (All India Congress Committee) के दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस कॉन्फ्रेंस में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम, कपिल सिब्बल, सलमान खुर्शीद और विवेक तन्खा मौजूद थे

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 21 Aug 2019 10:56:19

गिरफ्तारी से पहले चिदंबरम ने कांग्रेस दफ्तर में की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा - INX मीडिया केस में मैं या मेरे परिवार का कोई सदस्य आरोपी नहीं

आईएनएक्स मीडिया केस (INX Media Case) में 28 घंटे चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद सीबीआई की टीम पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को उठा कर अपने साथ मुख्यालय ले गई है जहां उनसे पूछताछ की जाएगी। बता दे, हिरासत में लिए जाने से पहले पी चिदंबरम ने ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (All India Congress Committee) के दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस कॉन्फ्रेंस में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम, कपिल सिब्बल, सलमान खुर्शीद और विवेक तन्खा मौजूद थे।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में चिदंबरम ने कहा, 'मैं जीने और आज़ादी के अधिकारों में से आज़ादी का अधिकार चुनूंगा। मुझे लोकतंत्र में भरोसा है।' उन्होंने कहा कि पिछले 48 घंटों में जो हुआ है उससे देश में गलत संदेश गया है। पिछले कई दिनों से मेरे बारे में भ्रम फैलाया जा रहा है। मुझे हैरत है कि लोग मुझे फरार बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी धारणा पैदा की जा रही है कि बड़ा अपराध हुआ है और उनके एवं उनके बेटे ने अपराध किया है। यह सब झूठ है।

पूर्व वित्त मंत्री ने कहा कि मैं INX घोटाले में आरोपी नहीं हूं, मेरे परिवार का कोई भी सदस्य इस मामले में अभी तक आरोपी नहीं है। उन्होंने कहा कि CBI और ED ने ऐसी कोई चार्जशीट नहीं दाखिल की है जिसमें मेरा नाम हो। मेरे बारे में फैलाई गईं सभी बातें पूरी तरह झूठी हैं। पिछले 13-14 महीनों से मुझे अंतरिम जमानत दी गई थी। पिछले दिनों हाईकोर्ट ने मेरी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। मैं सुप्रीम कोर्ट से अपील करता हूं कि वह तत्काल मेरी याचिका पर सुनवाई करे और मुझे अंतरिम जमानत दी जाए।

पी चिदंबरम ने कहा कि मेरे और मेरे वकील साथियों ने बीती पूरी रात इस जमानत के कागजात पर मेहनत से काम किया है और सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में याचिका दायर की है। ये पूरी तरह झूठ है कि मुझे फरार बताया जा रहा है। पूर्व वित्त मंत्री ने कहा, 'मैं कानून से बच नहीं रहा था, कानूनी बचाव का प्रयास कर रहा था। मैं न्यायालय के आदेश का सम्मान करता हूं। मैं कानून का पालन करूंगा। मैं सिर्फ यही उम्मीद करूंगा कि जांच एजेंसियां भी कानून का सम्मान करेंगी।'

बता दे, प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद जैसे ही पी चिदंबरम अपने घर पहुंचे तो सीबीआई की टीम भी कांग्रेस दफ्तर से सीधे चिदंबरम के घर पर पहुंची और उन्हें हिरासत में ले लिया। सीबीआई की तीन टीम और ईडी की एक टीम चिदंबरम के घर पर पहुंची थीं। सीबीआई की एक टीम घर के अंदर पहुंच कर कुछ देर तक चिदंबरम से पूछताछ की। चिदंबरम के घर का दरवाजा न खुलने पर सीबीआई की एक टीम दीवार फांदकर अंदर घुसी। जिसके बाद एक टीम लगातार चिदंबरम से पूछताछ कर रही थी। आपको बता दें कि ईडी और सीबीआई ने चिदंबरम के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत