न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी, दुष्यंत चौटाला का दावा- न BJP, न Congress करेगी 40 पार

हरियाणा (Haryana) की 90 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा को 43 सीटें पर बढ़त मिली है। वहीं कांग्रेस 27 सीटों पर आगे है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 24 Oct 2019 9:41:06

हरियाणा विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी, दुष्यंत चौटाला का दावा- न BJP, न Congress करेगी 40 पार

हरियाणा (Haryana) की 90 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा को 43 सीटें पर बढ़त मिली है। वहीं कांग्रेस 27 सीटों पर आगे है। हरियाणा में अभी भाजपा की सरकार है। लेकिन रुझानों पर जेजेपी के अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस 40 सीटों को पार नहीं करेगी, सत्ता की चाबी जेजेपी के पास होगी। 26-27 सीटों पर हमारी सीधी लड़ाई है।

बीजेपी या कांग्रेस से गठबंधन के सवाल पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि नतीजे आने के बाद हम विधायक दल की बैठक करेंगे। उसमें फैसला लिया जाएगा। एग्जिट पोल के नतीजों पर गौर करें तो दुष्यंत चौटाला की भूमिका हरियाणा की राजनाति में बड़ी महत्वपूर्ण होने वाली है। उनके इस बयान का यह मतलब भी निकाला जा सकता है कि हरियाणा पर किए गए एग्जिट पोल पर दुष्यंत चौटाला को भरोसा है।

हरियाणा में दुष्‍यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी के हाथ में सत्ता की चाबी होगी। यह बात आजतक-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल से निकलकर आई है। एग्जिट पोल के मुताबिक किसी को भी बहुमत मिलता नहीं दिख रहा। एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर नहीं है वहीं, कांग्रेस को फायदा होता दिख रहा है। एग्जिट पोल के मुताबिक राज्य में त्रिशंकु विधानसभा हो सकती है। पोल के मुताबिक राज्य में बीजेपी को 32-44 सीटें, कांग्रेस को 30-42 सीटें और जेजेपी को 06-10 सीटें मिलती दिख रही हैं।

पोल के मुताबिक किसी भी पार्टी को बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। ऐसे में 6-10 सीटें हासिल करती दिख रही जेजेपी किंग मेकर की भूमिका में आ सकती है। हिसार, रोहतक और करनाल में मजबूत पकड़ के कारण चौटाला और जाट वोट जेजेपी की तरफ जाता दिख रहा है। यही कारण है कि जेजेपी 10 सीट तक हासिल करती दिख रही है। बता दें कि एग्जिट पोल के आंकड़े के मुताबिक 31 फीसदी जाट वोट जेजेपी को मिलता दिख रहा है।

आपको बता दे, 21 अक्टूबर को हुए चुनाव में 68.31% वोटिंग हुई थी। यह पिछली बार के 76.13% के मुकाबले करीब 8% कम रही। हालांकि, हरियाणा में वोट प्रतिशत बदलने से कभी यह तय नहीं होता कि राज्य में कौन सी पार्टी सरकार बनाएगी।1966 में हरियाणा के गठन के बाद 1967 के पहले ही चुनाव में 72.75% वोटिंग हुई और कांग्रेस सत्ता में आई। जबकि 1968 में हुए मध्यावधि चुनाव में 57.26% वोटिंग हुई, लेकिन सरकार नहीं बदली। 1977 में 64.46% वोटिंग में भी हरियाणा की जनता ने सरकार बदली और जनता पार्टी को 90 में 77 सीटें दे दीं। 1987 में 71.24 तो 1991 में 65.86% वोटिंग हुई। दोनों ही दफा सत्ता परिवर्तन हुआ। 2014 में हरियाणा में रिकॉर्ड 76.13% वोटिंग हुई और सरकार बदल गई। हरियाणा की 90 सीटों पर 1169 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 2014 में 1351 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। भाजपा, कांग्रेस ने सभी 90 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे तो जेजेपी के 89 उम्मीदवार मैदान में थे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
'जो संसद में नहीं कहने दिया गया, वह प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताऊंगा', राहुल गांधी का X पर पोस्ट; शाम 6 बजे करेंगे बड़ा खुलासा
'जो संसद में नहीं कहने दिया गया, वह प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताऊंगा', राहुल गांधी का X पर पोस्ट; शाम 6 बजे करेंगे बड़ा खुलासा
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'बंटवारा 1947' ट्रेलर लॉन्च पर छलके सनी देओल के आंसू, राजकुमार संतोषी ने धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म को किया याद
'बंटवारा 1947' ट्रेलर लॉन्च पर छलके सनी देओल के आंसू, राजकुमार संतोषी ने धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म को किया याद