न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

करनाल / शादी में शामिल हुए 100 से ज्यादा लोग, दूल्हा-दुल्‍हन समेत 6 रिश्तेदार हुए कोरोना संक्रमित

परिवार के 6 लोग भी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। वहीं, अभी भी कुछ रिश्तेदारों का कोरोना टेस्ट करना बाकी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 06 Jul 2020 9:04:28

करनाल /  शादी में शामिल हुए 100 से ज्यादा लोग, दूल्हा-दुल्‍हन समेत 6 रिश्तेदार हुए कोरोना संक्रमित

देश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। रोजाना हजारों की तादाद में कोरोना मरीजों का मिलना जारी है। लेकिन इसके बावजूद लोगों द्वारा लापरवाही की घटना लगातार सामने आ रही है। पिछले महीने राजस्थान के भीलवाड़ा में हुई एक शादी में 50 से ज्यादा लोग शामिल हुए नतीजा यह निकला कि 16 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इसमें दूल्हा भी शामिल है। कोरोना की चपेट में आकर दूल्हे के दादा की मौत भी हो गई है। कोरोना पॉजिटिव हुए अन्य लोगों में दूल्हे के चाचा, बुआ भी हैं। ऐसा ही कुछ हरियाणा के करनाल में देखने को मिला। यहां 29 जून को एक 5 सितारा होटल में शादी हुई थी, जिसमें 100 से ज्यादा लोगों ने शिरकत की थी। अब खुद दूल्हा-दुल्हन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। परिवार के 6 लोग भी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। वहीं, अभी भी कुछ रिश्तेदारों का कोरोना टेस्ट करना बाकी है।

बता दें कि पहले करनाल के एक निजी अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव मरीज पहुंचा, जिसके बाद स्टाफ और डॉक्टर भी पॉजिटिव हो गए और अब शादी की वजह कोरोना के केस और बढ़ गए हैं। इस शादी में शिरकत करने वाले और उनके संपर्क में आने वाले लोगों के भी संक्रमण की चपेट में आने का खतरा बढ़ गया है।

सीएम सिटी में 151 एक्टिव केस, 8 लोगों की मौत

उपायुक्त कृष्ण कुमार ने बताया कि पहले करनाल में एक निजी हॉस्पिटल में कोरोना के मरीज के पहुंचने के बाद हॉस्पिटल के कई स्टाफ के कर्मचारी और डॉक्टर पॉजिटिव हो गए थे। अब शादी के चलते एक ही घर में दूल्हा-दुल्हन और उनके कई रिश्‍तेदार पॉजिटिव पाए गए हैं। करनाल में कुल केस 405 हैं। इनमें से 151 एक्टिव केस हैं। वहीं, ठीक हुए मरीज 246 हैं, जबकि 8 लोगों की मौत हो चुकी है।

हरियाणा में मरीजों की संख्या 17 हजार पार

हरियाणा में एक ही दिन में 487 और नए संक्रमित मरीज मिले हैं, वहीं 6 और लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में अब कुल संक्रमितों की संख्या 17 हजार 284 तक पहुंच गई है, जबकि 274 मौत हो चुकी है। अभी 4 हजार 66 मरीज एक्टिव हैं। रविवार को गुरुग्राम में एक नई मौत के बाद आंकड़ा 100 पर पहुंच गया है, जबकि दूसरे नंबर पर फरीदाबाद है। यहां भी 3 लोगों की मौत के बाद आंकड़ा 92 पर आ गया। रोहतक में भी 2 मौतें हुई हैं।

7 लाख के करीब हुए कोरोना मरीज

आपको बता दे, देश में कोरोना के मरीज 7 लाख के करीब पहुंच गए है। बीते 24 घंटे में 23 हजार 932 मरीज बढ़े हैं। अभी रोजाना आ रहे केसों की संख्या अधिकतम 23 दिन में दोगुना हो रही है। रफ्तार यही रही तो इस महीने के आखिरी तक 50 हजार और अगले महीने के तीसरे हफ्ते में 1 लाख मरीज प्रतिदिन बढ़ेंगे। भारत में कोरोनावायरस के मामले रविवार को रूस से ज्यादा हो गए। यहां 6.97 लाख से ज्यादा मरीज हो गए, जबकि रूस में 6.81 लाख मरीज हैं। इसके साथ ही भारत दुनिया में तीसरा सबसे संक्रमित देश हो गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका