न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हिसार / जेल सुपरिंटेंडेंट समेत 3 सुरक्षाकर्मियों को लहूलुहान कर बाल सुधार गृह से फरार हुए 17 बाल कैदी

हरियाणा के हिसार जिले में बरवाला रोड स्थित बाल सुधार गृह से 17 बाल कैदी जेल सुपरिंटेंडेंट समेत 3 सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर फरार हो गए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 13 Oct 2020 9:18:44

हिसार / जेल सुपरिंटेंडेंट समेत 3 सुरक्षाकर्मियों को लहूलुहान कर बाल सुधार गृह से फरार हुए 17 बाल कैदी

हरियाणा के हिसार जिले में बरवाला रोड स्थित बाल सुधार गृह से 17 बाल कैदी जेल सुपरिंटेंडेंट समेत 3 सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर फरार हो गए। बाल कैदियों को शाम के भोजन के लिए बाहर निकाला जा रहा था। कैदियों ने जेल वार्डनों से चाबी छीनी और मेन गेट का ताला खोलकर भाग निकले। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जेल से निकलकर सभी कैदी हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम (एचएलआरडीसी) के जंगलों की तरफ भाग निकले। जैसे ही कैदियों के भागने की सूचना हिसार पुलिस को मिली, तुरंत पूरे जिले और साथ लगते जिलों में सूचना भेज दी गई। हिसार में 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी इन 17 कैदियों की तलाश में जुटे हैं। इसके अलावा जिले के सभी नाके एक्टिव कर दिए गए हैं। इन सभी कैदियों द्वारा लूट व छीना झपटी की आशंका को देखते हुए सभी थानों व चौकियों को अलर्ट कर दिया है।

मेन गेट की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी चंद्रकांत और तलविंद्र को सिर पर गहरी चोट आई है। इनका सिविल अस्पताल (Civil Hospital) में उपचार चल रहा है। भागने वाले कैदियों में अधिकतर रोहतक व झज्जर जिले के हैं। ये बाल कैदी हत्या व मारपीट जैसे केस में सजा काट रहे थे।

पहले से थी प्लानिंग

सभी कैदियों को शाम के भोजन के लिए बैरक से बाहर निकाला गया। जेल के कर्मचारी खाना परोसने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान पहले से ही प्लानिंग करके बैठे कैदियों ने अंदर बैठे सुपरिंटेंडेंट के सिर पर हमला कर दिया। वह कुछ समझ पाता उससे पहले कैदियों ने धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और जेल के मुख्य गेट की तरफ भाग निकले। गेट पर तैनात पुलिस के दो जवानों ने कैदियों को रोकने का प्रयास किया तो दोनों के बीच सात से दस मिनट तक हाथापाई और डंडे चले। कैदियों की संख्या अधिक होने के कारण दोनों जवान घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। कैदियों ने एक जवान की जेब से गेट की चाबी निकाली और ताला खोलकर जंगल की तरफ भाग गए।

इसके बाद लहूलुहान सपरिंटेंडेंट कुलदीप सदर थाना पहुंचे और वहां से पुलिस बल के साथ कैदियों को खोजने के लिए निकल पड़े। काफी देर खोजने के बाद जब कैदी हाथ नहीं लगे तो इस पूरी घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक को दी गई। एसपी ने आईजी को घटना से अवगत करवाया। आईजी ने पूरी रेंज की पुलिस को एक्टिव कर दिया। सभी थानों व चौकियों की पुलिस को रातभर बाहर रहकर अपने-अपने एरिये में सर्च करने के आदेश कर दिए हैं। एसपी बलवान सिंह राणा ने तीन डीएसपी के साथ बाल सुधार गृह का निरीक्षण किया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत