Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा सरकार का फरमान, खिलाड़ी अपनी आय का एक तिहाई हिस्सा स्टेट स्पोर्ट्स काउंसिल को दे

हरियाणा सरकार ने अपने राज्य के खिलाड़ियों को फरमान सुनाते हुए कहा है कि सभी खिलाड़ियों को अपनी आय का एक तिहाई हिस्सा राज्य खेल समिति को जमा कराना होगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 08 Jun 2018 2:34:10

हरियाणा सरकार का फरमान, खिलाड़ी अपनी आय का एक तिहाई हिस्सा स्टेट स्पोर्ट्स काउंसिल को दे

हरियाणा सरकार ने अपने राज्य के खिलाड़ियों को फरमान सुनाते हुए कहा है कि सभी खिलाड़ियों को अपनी आय का एक तिहाई हिस्सा राज्य खेल समिति को जमा कराना होगा। राज्य सरकार ने सभी खिलाड़ियों से पेशेवर समारोह से मिलने वाली पुरस्कार राशि और विज्ञापनों से मिलने वाले पैसों का एक-तिहाई हिस्सा देने की बात कही है। इस फरमान संबंधी एक नोटिफिकेशन सामने आया है, जो 30 अप्रैल 2018 को जारी किया गया था। इस नोटिफिकेशन के तहत खिलाड़ियों को खेलकर कमाई गई अपनी आय का एक तिहाई हिस्सा हरियाणा स्टेट स्पोर्ट्स काउंसिल को देना होगा, ताकि प्रदेश में खेलों को प्रोत्साहित करने में उसका प्रयोग किया जा सके।

अधिसूचना में कहा गया, "खिलाड़ी उनके पेशेवर समारोहों और विज्ञापनों से करार से मिलने वाले धन का एक-तिहाई हिस्सा हरियाणा राज्य खेल परिषद को देंगे और यह धन राज्य में खेल के और उभरती प्रतिभाओं के विकास में इस्तेमाल किया जाएगा।"

इस कदम की कई खिलाड़ियों ने आलोचना की है और साथ ही उन्होंने राज्य सरकार को भी फटकार लगाई है।

नया नियम खिलाड़ियों का मजाक बना रहा है : गीता फोगाट

भारत की महिला कुश्ती पहलवान गीता फोगाट ने एक टेलीविजन चैनल को दिए बयान में कहा, "यह नया नियम खिलाड़ियों का मजाक बना रहा है। क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए तो ऐसा कोई नियम नहीं है, जो अन्य खेलों में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों से अधिक कमाते हैं। क्रिकेट खिलाड़ी विज्ञापनों से बहुत पैसा कमाते हैं, लेकिन मुक्केबाजी, कबड्डी और कुश्ती के खिलाड़ी इतना नहीं कमाते हैं।" गीता ने सरकार से सवालिया लहजे में कहा, "अगर हम अपनी कमाई का एक-तिहाई हिस्सा दे देंगे, तो यह हमारे लिए सही नहीं होगा। ऐसी स्थिति में हमारे लिए क्या रह जाएगा?"

सुशील कुमार ने कहा- फैसले पर दोबारा विचार हो

- रेसलर सुशील कुमार ने कहा, "इस फैसले पर दोबारा विचार होना चाहिए। सरकार को वरिष्ठ खिलाड़ियों की एक समिति बनानी चाहिए और इस तरह की पॉलिसी बनाने से पहले उनकी भी राय लेनी चाहिए। ये फैसला खिलाड़ियों के आत्मविश्वास और हो सकता है कि उनके प्रदर्शन पर भी असर डाले।"

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

UP News: अयोध्या-जनकपुर के बीच आज शुरू होगी सरयू-कमला एक्सप्रेस, PM मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी
UP News: अयोध्या-जनकपुर के बीच आज शुरू होगी सरयू-कमला एक्सप्रेस, PM मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी
मध्य प्रदेश: मोहन यादव कैबिनेट की आज अहम बैठक, 10 हजार करोड़ के अनुपूरक बजट और ग्रामीण बिजली पर नजर
मध्य प्रदेश: मोहन यादव कैबिनेट की आज अहम बैठक, 10 हजार करोड़ के अनुपूरक बजट और ग्रामीण बिजली पर नजर
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मध्य प्रदेश: भोपाल के सीलिंग मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, व्यापारियों और रहवासियों की नजर
मध्य प्रदेश: भोपाल के सीलिंग मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, व्यापारियों और रहवासियों की नजर
दिल्ली में नर्सरी एडमिशन 2027-28 की तैयारी शुरू, 1 दिसंबर से आवेदन; 1700 से ज्यादा स्कूलों में दाखिले
दिल्ली में नर्सरी एडमिशन 2027-28 की तैयारी शुरू, 1 दिसंबर से आवेदन; 1700 से ज्यादा स्कूलों में दाखिले
यूपी के 21 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, अयोध्या-वाराणसी और प्रयागराज में कम हो सकती है दृश्यता
यूपी के 21 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, अयोध्या-वाराणसी और प्रयागराज में कम हो सकती है दृश्यता
फेयरनेस क्रीम खरीदने से पहले जरूर पढ़ें लेबल, इन हानिकारक तत्वों से रहें सावधान
फेयरनेस क्रीम खरीदने से पहले जरूर पढ़ें लेबल, इन हानिकारक तत्वों से रहें सावधान
Makeup Skin Care: मेकअप से पहले और बाद में त्वचा को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
Makeup Skin Care: मेकअप से पहले और बाद में त्वचा को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
आज का पंचांग 23 नवंबर 2026: जानें चतुर्दशी तिथि, भरणी नक्षत्र और राहुकाल
आज का पंचांग 23 नवंबर 2026: जानें चतुर्दशी तिथि, भरणी नक्षत्र और राहुकाल
नींद की कमी को न करें नजरअंदाज, दिल और दिमाग पर पड़ सकता है असर
नींद की कमी को न करें नजरअंदाज, दिल और दिमाग पर पड़ सकता है असर
आज का राशिफल 23 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
आज का राशिफल 23 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
सिर्फ पेट भरना नहीं, पोषण भी है जरूरी; डाइट में शामिल करें ये खाद्य पदार्थ
सिर्फ पेट भरना नहीं, पोषण भी है जरूरी; डाइट में शामिल करें ये खाद्य पदार्थ
कार्तिक पूर्णिमा पर बन रहा है खास धार्मिक अवसर, जानें स्नान, दान और दीपदान का महत्व
कार्तिक पूर्णिमा पर बन रहा है खास धार्मिक अवसर, जानें स्नान, दान और दीपदान का महत्व
रोजाना 30 मिनट पैदल चलने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें क्यों जरूरी है वॉक
रोजाना 30 मिनट पैदल चलने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें क्यों जरूरी है वॉक
astrology