न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सनी लियोन को लेकर हार्दिक पटेल ने बोली इतनी बड़ी बात, कहा- 'उनकी पुरानी छवि के अनुसार...'

सनी लियोन को उसी नजरिये से देखा जाना चाहिये, जिस निगाह से नर्गिस, श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित सरीखी मशहूर अभिनेत्रियों को देखा जाता है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 11 Jun 2018 8:28:52

सनी लियोन को लेकर हार्दिक पटेल ने बोली इतनी बड़ी बात, कहा- 'उनकी पुरानी छवि के अनुसार...'

पॉर्न स्टार से बॉलीवुड अभिनेत्री बनी सनी लियोन के बारे में अपनी राय व्यक्त करते हुए गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने कहा कि हमे सनी लियोन को उसी नजरिये से देखा जाना चाहिये, जिस निगाह से नर्गिस, श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित सरीखी मशहूर अभिनेत्रियों को देखा जाता है। पटेल ने रविवार (10 जून) को कहा, "अगर हम सनी लियोन को फिल्मी पर्दे पर उसी नजरिये से देखें, जिस तरह हम नर्गिस, श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित को देखते हैं, तो इसमें भला दिक्कत क्या है? हमें सनी लियोन को फिल्मी पर्दे पर गलत नजर से क्यों देखना चाहिये?"
उन्होंने कहा अगर हमारी सोच ऐसी है कि हम अब भी सनी लियोन को उनकी पुरानी छवि के अनुसार ही देखना चाहते हैं, तो यह देश कभी नहीं बदल सकता। उन्होंने यह भी कहा कि बॉलीवुड में कदम रख चुकीं पूर्व पॉर्न स्टार भी चाहती हैं कि बतौर फिल्म अभिनेत्री उन्हें पूरा सम्मान मिले। बीजेपी को "सत्ता की लालची पार्टी" करार देते हुए पटेल ने यह आशंका भी जाहिर की कि अगर नरेंद्र मोदी वर्ष 2019 के आम चुनावों में दोबारा प्रधानमंत्री बनते हैं, तो इसके बाद देश में चुनाव कभी नहीं होंगे।

हालांकि, जब उनसे पूछा गया कि इस आशंका के पीछे क्या आधार है, तो उन्होंने जवाब दिया, "जिस तरह कर्नाटक विधानसभा चुनावों के बाद राज्यपाल ने कांग्रेस और जेडीएस के बहुमत वाले गठबंधन से पहले बीजेपी विधायक दल के नेता बीएस येदियुरप्पा को सरकार बनाने का मौका दिया, इससे लगता है कि देश में संविधान खत्म करने की तैयारी की जा रही है।’’

गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने घोषणा की कि वह मध्य प्रदेश में इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले मतदाताओं को जागरुक करने के लिये यात्रा निकालेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में पिछले 15 साल से सत्तारूढ़ बीजेपी खासकर युवाओं और किसानों की उम्मीदों पर खरा उतरने में नाकाम रही है।

हार्दिक पटेल ने कहा, 'मैं नर्मदा नदी के उद्गम स्थल अमरकंटक से अगले महीने अपनी यात्रा शुरू करूंगा। महीने भर की यह यात्रा दो चरणों में बुंदेलखंड, महाकौशल और मालवा-निमाड़ अंचलों की करीब 100 विधानसभा सीटों से होकर गुजरेगी।'

उन्होंने बताया कि वह अपनी यात्रा के दौरान 50 छोटी सभाओं के साथ इंदौर, भोपाल, धार और सागर में चार बड़ी रैलियों को संबोधित करेंगे। हम इस यात्रा के जरिए युवाओं और किसानों को जागरुक करना चाहते हैं। हम यह कतई नहीं कहेंगे कि मतदाता अगले विधानसभा चुनावों में किस दल के उम्मीदवारों को चुनें। हम मतदाताओं से यह अपील जरूर करेंगे कि वे अपने मौजूदा विधायकों को कसौटी पर अच्छी तरह परखें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत