न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शुरू हुई बजट की तैयारी, निर्मला सीतारमण ने पूरी की हलवा सेरेमनी, कर्मचारियों का कराया मुंह मीठा

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में 5 जुलाई को पेश होने वाले बजट की तैयारी 'हलवा सेरेमनी' के साथ शुरू हो गई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस रस्म को पूरा किया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 22 Jun 2019 6:25:08

शुरू हुई बजट की तैयारी, निर्मला सीतारमण ने पूरी की हलवा सेरेमनी, कर्मचारियों का कराया मुंह मीठा

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में 5 जुलाई को पेश होने वाले बजट की तैयारी 'हलवा सेरेमनी' के साथ शुरू हो गई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस रस्म को पूरा किया। नॉर्थ ब्लॉक में हुए इस आयोजन में खुद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ वित्त मंत्रालय के अन्य मंत्रियों, अधिकारियों और सचिवों को हलवा बांटा। इसी के साथ ही बजट दस्तावेजों की छपाई का काम शुरू हो जाएगा। परंपरा के अनुसार हर साल आम बजट (Budget 2019) से कुछ दिन पहले 'हलवा सेरेमनी' का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर वित्त मंत्रालय के तमाम वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इसी के साथ प्रिंटिंग प्रेस के तमाम कर्मचारियों समेत वित्त मंत्रालय के 100 अधिकारियों को बजट पेश होने तक नजरबंद कर दिया जाएगा।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार बजट की तैयारियों को लेकर बैठकें भी कर रही हैं। बतौर वित्त मंत्री ये उनका पहला बजट है। बता दें कि संसद का बजट सत्र चल रहा है जिसमें 4 जुलाई को आर्थिक सर्वेक्षण पेश होगा और 5 जुलाई को बजट आएगा। 26 जुलाई को संसद का बजट सत्र खत्म होगा।

वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने इसको लेकर ट्वीट किया और लिखा कि नॉर्थ ब्लॉक में हलवा सेरेमनी के साथ बजट दस्तावेजों की आधिकारिक रूप से छपाई का काम शुरू किया जा रहा है। इसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त मंत्रालय के कुछ अधिकारी मौजूद रहे।

वित्त मंत्रालय में शनिवार को परंपरागत हलवा रस्म के साथ वित्त वर्ष 2019-20 के बजट दस्तावेजों की छपाई का काम शुरू हो गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर और वित्त मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों की उपस्थिति में नॉर्थ ब्लॉक में हलवा रस्म का आयोजन किया गया। पिछली सरकार ने आम चुनाव की घोषणा होने से पहले एक फरवरी को 2019- 20 का अंतरिम बजट पेश किया था।

budget 2019,union budget 2019,halwa ceremony,nirmala sitharaman,news,budget news,news in hindi

हलवा समारोह के दौरान सीतारमण और ठाकुर के अलावा वित्त सचिव एस। सी। गर्ग, राजस्व सचिव अजय भूषण पांडे, वित्तीय सेवा सचिव राजीव कुमार और निवेश और लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग के सचिव अतनु चक्रवर्ती समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। हलवा रस्म के बाद सीतारमण ने छापेखाने का भी दौरा किया।

ऐसे होती है हलवा सेरेमनी

हलवा सेरेमनी बजट दस्‍तावेजों की छपाई की शुरुआत से पहले काफी लंबे समय से मनाई जाती है। इस रस्‍म में एक बड़ी कढ़ाही में हलावा तैयार किया जाता है। इस हलवे को मंत्रालय के सभी कर्मचारियों के वितरित किया जाता है। हलवा बांटे जाने के बाद वित्‍त मंत्रालय के ज्‍यादातर अधिकारी और कर्मचारियों को मंत्रालय में ही पूरी दुनिया से अलग रहना होता है। ये वे कर्मचारी होते हैं जो प्रत्‍यक्ष तौर पर बजट बनाने से लेकर उसकी प्रिंटिंग की प्रक्रिया से जुड़े रहते हैं। इसके पीछे मान्यता रही है कि हर शुभ काम को करने से पहले कुछ मीठा खाना चाहिए, साथ ही भारतीय परंपरा में हलवे को काफी शुभ भी माना जाता है। इस परंपरा के तहत वर्तमान वित्त मंत्री खुद बजट से जुड़े कर्मचारियों, बजट की छपाई से जुड़े कर्मचारियों और वित्त अधिकारियों को हलवा बांटते हैं। इस हलवे के बनने और बंटने के बाद ही बजट के दस्तावेजों के छापने की प्रक्रिया शुरू होती है।

budget 2019,union budget 2019,halwa ceremony,nirmala sitharaman,news,budget news,news in hindi

बजट की छपने की प्रक्रिया के शुरू होने से लेकर बजट के संसद में रखे जाने तक इन अधिकारियों को किसी से भी संपर्क करने की इजाजत नहीं होती है। इसके तहत नॉर्थ ब्लॉक के बेसमेंट में बने प्रिटिंग प्रेस में अगले कुछ दिन तक वित्त मंत्रालय के करीब 100 कर्मचारी रहते हैं। उन्हें फोन करने की भी इजाजत नहीं होती और किसी को उनसे मिलने की मंजूरी नहीं होती है।

परिवार से भी दूर

लोकसभा में वित्त मंत्री के बजट पेश किए जाने तक ये कर्मचारी अपने परिवार से फोन पर भी संपर्क नहीं कर सकते। इस रस्‍म के बाद वित्‍त मंत्रालय के सिर्फ अति वरिष्‍ठ अधिकारी को ही अपने घर जाने की अनुमति मिलती है। वित्त मंत्री की तरफ से हलवा बांटे जाने के बाद मंत्रालय के ज्‍यादातर अधिकारी और कर्मचारियों को मंत्रालय में ही पूरी दुनिया से कट कर रहना होता है। बजट बनाने की प्रक्रिया में लगे अधिकारी नॉर्थ ब्लॉक में ही रहते हैं। वे बजट वाले दिन वित्त मंत्री का भाषण खत्म होने तक रहते हैं।

इस बार के बजट में वित्त मंत्री की तरफ से नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत देने की उम्मीद की जा रही है। इस बार सरकार आयकर अधिनियम के सेक्शन 80C की निवेश पर छूट सीमा को बढ़ा सकती है। अभी तक 80C के तहत 1 लाख 50 हजार रुपये के निवेश पर टैक्स छूट मिलती है, इसे बढ़ाकर 2 लाख रुपये किया जा सकता है। वहीं इनकम टैक्स की सीमा बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये से 3 लाख रुपये की जा सकती है। इस तरह कुल मिलाकर 5 लाख रुपये तक की आय को टैक्स फ्री करने का ऐलान किया जा सकता है। आपको बता दें इससे पहले सरकार की तरफ से फरवरी में पेश किए गए अंतरिम बजट में 5 लाख तक की टैक्स रीबेट दी गई थी। इसके आधार पर 5 लाख तक कमाने वाले को टैक्स से छूट थी लेकिन इससे ज्यादा कमाने वाले को पूरा टैक्स देने का प्रावधान है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत