न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ग्वालियर: जमातियों ने डॉक्टरों पर थूका, खाने में नॉनवेज मांगा

महाराष्ट्र, तेलंगाना, गुजरात और बिहार से आकर ग्वालियर के सिस गांव में रह रहे 9 जमातियों समेत 10 लोगों को क्वारैंटाइन सेंटर में भेजा गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 06 Apr 2020 5:25:14

ग्वालियर: जमातियों ने डॉक्टरों पर थूका, खाने में नॉनवेज मांगा

देश में अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती तब्लीगी जमातियों द्वारा डॉक्टरों के साथ बदसलूकी का मामला सामने आ रहा है। ऐसे में महाराष्ट्र, तेलंगाना, गुजरात और बिहार से आकर ग्वालियर के सिस गांव में रह रहे 9 जमातियों समेत 10 लोगों को क्वारैंटाइन सेंटर में भेजा गया। यहां इन लोगों ने हंगामा किया। डॉक्टरों से बदतमीजी की और उन पर थूका। यहां मिलने वाला खाना खाने से इनकार कर दिया। इन्होंने नॉनवेज मांगा। हंगामा बढ़ने पर पुलिस तैनात की गई। हालांकि, जमातियों पर फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

madhya pradesh,gwalior,jamaati,doctor,spit,coronavirus news,news,hindi news,covid 19 news,news in hindi,coronavirus

कानपूर : संक्रमित जमाती ने डॉक्टरों पर थूका

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में रविवार को एक जमाती की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे रामा मेडिकल कॉलेज से सरसौल सीएचसी में बने आइसोलेशन सेंटर में शिफ्ट किया गया तो वह हंगामा करने लगा। दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में हुए जमात में शामिल होकर कानपुर आया 33 वर्षीय युवक मूलरूप से मेरठ का रहने वाला है। इसे नौबस्ता की खैर मस्जिद से बीते 31 मार्च को बाहर निकाला गया था। उसे रामा मेडिकल कॉलेज में क्वारैंटाइन किया गया था। रविवार को केजीएमयू से आई रिपोर्ट में जमाती के सैंपल का टेस्ट पॉजिटिव आया। उसे सरसौल में बने आइसोलेशन सेंटर में शिफ्ट किया जा रहा था। जहां जमाती ने खुद को आइसोलेशन वार्ड के कमरे में बंद कर दिया। वह कहने लगा- मरने से डर नहीं लगता। डॉक्टरों ने समझाने का प्रयास किया तो वह थूकने व गाली-गलौच करने लगा।

25-25 रोटियां खा रहे जमाती, बड़े गिलास में मांग रहे चाय!

देहरादून के दून अस्पताल में भर्ती कराए गए 28 जमातियों ने यहां भी उत्पात की स्थितियां बना रखी हैं। आलम ये है कि भर्ती हुए मरीज खाने में 25-30 रोटियां खा रहे हैं, जबकि सामान्यत: अस्पताल के मेन्यू में मरीजों को चार रोटी, सब्जी और दाल खाने को दी जाती है। बता दे, 28 में से 5 जमाती संक्रमित है। जबकि 23 अन्य संदिग्ध संक्रमण के शक में अस्पताल के आइसोलेशन वॉर्ड्स में रखे गए हैं। इन मरीजों में से कई की अभद्रता से चिकित्सक परेशान हैं। वहीं कई खाने और चाय के लिए बेवजह की मांग करके डॉक्टरों को तंग कर रहे हैं। अस्पताल के चिकित्सकों का कहना है कि अस्पताल में भर्ती एक कोरोना पॉजिटिव जमाती ने बीते दिनों अस्पताल के वॉर्ड में थूकना शुरू कर दिया था। बाद में किसी तरह अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों ने उसे समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके अलावा हर रोज कोई ना कोई जमाती चाय को कप की बजाय बड़ी गिलास में देने या किसी अन्य डिश की मांग को लेकर चिकित्सकों से उलझ रहा है। ऐसे में इलाज की मुश्किलों के बीच अस्पताल में चिकित्सकों के लिए इन जमातियों की मांग पूरा करना मुसीबत का सबब बन गया है।

अंडे और बिरयानी नहीं मिलने पर हंगामा

बिजनौर के जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती इंडोनेशिया के 8 नागरिकों सहित 13 जमातियों ने अस्पताल में ना सिर्फ हंगामा बल्कि अंडे और बिरयानी की फरमाइश भी की। सीएमएस ज्ञानचंद ने बताया कि जिला अस्पताल के आइसोलेशन में रखे गए आठ इंडोनेशियाई और 5 भारतीय तबलीगी जमात सदस्यों ने सफाईकर्मी से बदतमीजी की और अंडा करी से साथ बिरयानी की मांग की। उन्होंने बताया कि इन लोगों की फरमाइश जब पूरी नहीं की गई तो उन्होंने हंगामा किया। इस दौरान काफी देर तक अस्पताल में विवाद की स्थिति बनी रही।

जगह-जगह थूक रहे हैं तब्लीगी जमात के लोग

बता दें कि विभिन्न जगहों पर इन जमात के लोगों द्वारा अस्पताल कर्मियों से बदतमीजी और दुर्व्यहार करने के मामले सामने आ रहे हैं। कानपुर के गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज से सामने आया है जहां क्वारंटीन किए गए तबलीगी जमात के लोगों ने कथित रूप से चिकित्सा कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया और वहां जगह-जगह पर थूक दिया गया। एएनआई को दिए बयान में गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज की डीन और प्रिंसिपल डॉ आरती लालचंदानी ने बताया कि हमारे यहां 22 लोगों को दो दिन पहले क्वारंटीन किया गया था जो दिल्ली के मरकज़, निजामुद्दीन में आयोजित तब्लीगी जमात कार्यक्रम में शामिल हुए थे। हमारे डॉक्टर, कर्मचारी और नर्सों की टीम बारी-बारी से उनकी देखभाल कर रही थी। लेकिन ये लोग मेडिकल टीम के साथ दुर्व्यहार व्यवहार करने के साथ-साथ जगह-जगह थूक रहे हैं और हॉल में एक साथ उठना बैठ रहे हैं। बार-बार इन लोगों को ऐसा न करने का आग्रह किया जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका