न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रेम में अंधे आशिक ने लड़की पर लुटा दिए एक करोड़ रूपये, लेकिन सच्चाई जान उड़े होश

एक शख्स लड़की के प्यार में इतना पागल हो गया कि उसने उसके ऊपर 1 करोड़ रूपये खर्च कर दिए, लेकिन बाद में उसके हाथ केवल बेवफाई लगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 22 Feb 2020 12:53:21

प्रेम में अंधे आशिक ने लड़की पर लुटा दिए एक करोड़ रूपये, लेकिन सच्चाई जान उड़े होश

अक्सर हमने सुना है कि प्यार में अंधा होकर इंसान सब कुछ लुटा देता है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला हरियाणा के गुरुग्राम में। यहां एक शख्स लड़की के प्यार में इतना पागल हो गया कि उसने उसके ऊपर 1 करोड़ रूपये खर्च कर दिए, लेकिन बाद में उसके हाथ केवल बेवफाई लगी। दरअसल, गुरुग्राम की एक मल्टीनेशनल कंपनी में सीनियर मैनेजर के पद पर कार्यरत एक लड़के ने डेटिंग एप के जरिए एक लड़की से मुलाकात की। इनकी मुलाकात दोस्ती में बदली और फिर दोस्ती प्यार में। इसके बाद की कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। लड़की ने लड़के को अपने झूठे प्यार में फंसा कर किस-किस तरह से उससे मोटी रकम वसूली उसके बारे में जानकर आप दंग रह जाएंगे।

लड़की कभी टैक्स भरने के लिए, कभी अपने पीजी के रेंट और कॉलेज फीस देने के बहाने उस लड़के से पैसे मंगवाती रही। इतना ही नहीं मां की मौत की खबर सुनाकर इमोशनली ब्लैकमेल करते हुए अपने आशिक से पैसे लूटे। लड़की ने खुद सुसाइड करने की भी झूठी खबर बताई और फिर उससे मोटे पैसे लिए।

प्रेम में अंधा आशिक बिना सोचे समझे उसे पैसे देता रहा और लड़की उसका भरपूर फायदा उठाती रही। वह कभी अपनी मां की बीमारी का बहाना बनाती तो कभी अपनी बीमारी की बहाना बनाती। एक बार तो लड़की ने हद कर दी। उसने कहा कि उसकी मां का निधन हो गया है और वह कोलकाता जाने के लिए उससे फ्लाइट के पैसे मांगने लगी। यहां तक कि उसने मां के अंतिम संस्कार के लिए उससे खर्चे भी मांगे जिसे लड़के ने पूरा भी किया। कुछ ही दिनों पहले लड़की ने एक बार फिर से उससे किसी काम के लिए 10 हजार रुपए मांगे।

जब लड़के ने पैसे देने से मना कर दिया तो लड़की ने किसी से धमकी भरे कॉल करवाए उसके बाद लड़के को एहसास हुआ कि वह ठगा गया है। लड़के ने मयूर विहार थाने में केस दर्ज कराकर आपबीती सुनाई है। उसने पुलिस को बताया कि वह लड़की के पीछे अब तक 1 करोड़ रुपए खर्च कर चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में कोर्ट का फैसला
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में कोर्ट का फैसला
वैशाली नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, एक ही परिवार के 7 मासूमों ने गंवाई जान; परिजनों से मिलकर भावुक हुईं DM
वैशाली नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, एक ही परिवार के 7 मासूमों ने गंवाई जान; परिजनों से मिलकर भावुक हुईं DM
4. जेल नंबर 4 में आशुतोष रांका, नंबर 2 में सौरव दास; कब मिलेगी जमानत?
4. जेल नंबर 4 में आशुतोष रांका, नंबर 2 में सौरव दास; कब मिलेगी जमानत?
राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों को पुलिस ने बेरहमी से पीटा, छात्रा की एक कान की सुनने की क्षमता गई
राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों को पुलिस ने बेरहमी से पीटा, छात्रा की एक कान की सुनने की क्षमता गई
महुआ मोइत्रा ने जेल में बंद CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास का किया समर्थन, बोलीं- ‘बॉयज, मैं आपके साथ हूं’
महुआ मोइत्रा ने जेल में बंद CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास का किया समर्थन, बोलीं- ‘बॉयज, मैं आपके साथ हूं’
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: फांसी की सजा सुनते ही रो पड़े मुस्कान और साहिल, सौरभ के परिवार ने कहा- मिला न्याय
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: फांसी की सजा सुनते ही रो पड़े मुस्कान और साहिल, सौरभ के परिवार ने कहा- मिला न्याय
हाई बीपी में राहत दे सकता है शीतली प्राणायाम, जानें जीभ से सांस लेने का सही तरीका और जरूरी सावधानियां
हाई बीपी में राहत दे सकता है शीतली प्राणायाम, जानें जीभ से सांस लेने का सही तरीका और जरूरी सावधानियां
यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन विधायक बीजेपी में शामिल; विनोद चतुर्वेदी और अभय सिंह ने बताई वजह
यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन विधायक बीजेपी में शामिल; विनोद चतुर्वेदी और अभय सिंह ने बताई वजह
नवरात्रि पर लाड़ली बहनों को 1834 करोड़ रुपये की सौगात, सीएम मोहन यादव ने जारी की 41वीं किस्त
नवरात्रि पर लाड़ली बहनों को 1834 करोड़ रुपये की सौगात, सीएम मोहन यादव ने जारी की 41वीं किस्त
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप
राहुल गांधी पर सोना महापात्रा का तंज, बोलीं- लोकतंत्र सुधारने से पहले हिमाचल की हालत सुधारिए
राहुल गांधी पर सोना महापात्रा का तंज, बोलीं- लोकतंत्र सुधारने से पहले हिमाचल की हालत सुधारिए
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन