न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भाजपा से राष्ट्रभक्ति का सार्टिफिकेट नहीं चाहिए : हार्दिक पटेल

भोपाल प्रवास को लेकर तरह-तरह की बातें कही गईं। यहां तक कहा गया कि तुम्हारे आने से जातिवाद होगा

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 19 Feb 2018 6:43:27

भाजपा से राष्ट्रभक्ति का सार्टिफिकेट नहीं चाहिए : हार्दिक पटेल

पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने इशारों-इशारों में साफ कर दिया है कि आने वाले दिनों में उनकी मध्य प्रदेश में सक्रियता बढ़ेगी और वह आगामी विधानसभा चुनाव में प्रचार करते भी नजर आ सकते हैं। राजधानी के प्रवास पर आए पटेल से सोमवार को संवाददाताओं ने चर्चा के दौरान पूछा कि क्या वे मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में प्रचार करते नजर आएंगे तो उन्होंने कहा कि अच्छा काम करने में कोई दिक्कत नहीं है और वे अच्छा काम करते रहेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि मेरे भोपाल प्रवास को लेकर तरह-तरह की बातें कही गईं। यहां तक कहा गया कि 'तुम्हारे आने से जातिवाद होगा'। अगर युवाओं, किसानों और रोजगार की बात करना जातिवाद है तो मुझे यही करना है, लेकिन जो हिंदू और मुसलमान की राजनीति करे, देश को तोड़ने की बात करे, उसे वे लोग जातिवाद नहीं कहते हैं, बल्कि उसे राष्ट्रभक्ति कहते हैं, हमें ऐसे लोगों से राष्ट्रभक्ति का सार्टिफिकेट नहीं चाहिए।"

उन्होंने आगे कहा, "हमारे पूर्वज सरदार पटेल और छत्रपति शिवाजी ने हमारी राष्ट्रभक्ति का सर्टिफिकेट बड़े अक्षरों में लिख दिया है। हमारे रक्त का एक कतरा जहां भी पड़े, वहां जय जवान जय किसान लिख जाता है। इसी बात को लेकर मध्य प्रदेश में अभियान जारी रहेगा।"

उन्होंने आगे कहा, "राज्य में युवाओं, किसानों के लिए कुछ अच्छा करने का प्रयास कर रहे हैं, किसानों के बहुत से मुद्दे हैं, जिन पर बात करता रहा हूं और करता रहूंगा। किसानों की बात करना मेरा कर्तव्य और कर्म है, जिसे मैं करता रहूंगा।"

हार्दिक ने कहा, "देश के अन्य हिस्सों की तरह यहां भी भाजपा झूठी राजनीति करती रहेगी और लोगों को तोड़ने का काम भी होगा। जोड़-तोड़ के लिए भाजपा कुछ भी कर सकती है।"

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन