न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गुजरात : बस में महिला ने मांगी बैठने के लिए जगह तो ड्राइवर-कंडक्टर ने किया गैंगरेप, गिरफ्तार

गुरुवार को गुजरात के पोरबंदर में एक लग्जरी बस में यात्रा के दौरान बस के ड्राइवर और कंडक्टर द्वारा उसके साथ रेप किया गया। पीड़िता मध्य प्रदेश की रहने वाली है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 22 Feb 2020 1:21:41

 गुजरात :  बस में महिला ने मांगी बैठने के लिए जगह तो ड्राइवर-कंडक्टर ने किया गैंगरेप, गिरफ्तार

गुजरात से महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि गुरुवार को गुजरात के पोरबंदर में एक लग्जरी बस में यात्रा के दौरान बस के ड्राइवर और कंडक्टर द्वारा उसके साथ रेप किया गया। पीड़िता मध्य प्रदेश की रहने वाली है।

पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि बुधवार रात को पोरबंदर जाने के लिए एमपी के कुक्सी टाउन से प्राइवेट बस में बैठी थी। बस में बैठे ड्राइवर और कंडक्टर उसे बस की छत पर ले गए जहां पर दोनों ने उसके साथ बारी-बारी से रेप किया। पीडिता ने बताया वह 10 दिनों पहले अपने पति के साथ कुक्सी टाउन गई थी। इसके बाद उसने गुरुवार को पोरबंदर के लिए अकेले बस से निकल गई। रात के करीब 9 बजे बस एक होटल के पास रुकी जहां पर सारे यात्री खाना खाने के लिए नीचे उतरे। इसके बाद पीड़िता ने बस ड्राइवर से कथित तौर पर कहा कि वह उसे बस में थोड़ी जगह दिलवा दे क्योंकि उसे सोना है। इसके बाद बस ड्राइवर और कंडक्टर ने उसे बस की छत पर ले गए। इसक बीच उसके विरोध करने पर उसे धमकी दी कि उसने शोर मचाया तो वे उसे बस से नीचे फेंक देंगे । इसके बाद उन दोनों ने उसके साथ रेप किया। इसके बाद पीड़िता ने चुपचाप भयभीत होकर बस में बैठकर पोरबंदर तक की यात्रा की।

पोरबंदर पहुंचने पर उसने अपने भतीजे को ये बात बताई जिसने पुलिस को इसके बारे में सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बस की तलाश की और उसे रुकवाया जिसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

बता दे, ड्राइवर की पहचान नानाभाई के रुप में की गई है जबकि कंडक्टर का नाम कपिल बताया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने इस मामले को छोटा उदेपुर पुलिस थाना भे दिया है जिस इलाके के अंतर्गत रेप की वारदात को अंजाम दिया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका