न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वित्त मंत्री के ऐलान से झूमा शेयर बाजार, 1900 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी में अब तक की सबसे बड़ी तेजी

सेंसेक्‍स के सभी शेयर बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे। सबसे अधिक बढ़त मारुति, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक के शेयर में रही। ये सभी शेयर 10 फीसदी से अधिक बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 20 Sep 2019 12:58:07

वित्त मंत्री के ऐलान से झूमा शेयर बाजार, 1900 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी में अब तक की सबसे बड़ी तेजी

GST काउंसिल की बैठक से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कंपनी और कारोबारियों को राहत देते हुए कॉरपोरेट टैक्‍स में कटौती कर दी है। घरेलू कंपनियों पर बिना किसी छूट के इनकम टैक्स 22 फीसदी होगा। जबकि सरचार्ज और सेस जोड़कर प्रभावी दर 25.17 फीसदी होगी। पहले यह दर 30 फीसदी थी। केंद्र सरकार के इस ऐलान के साथ ही शेयर बाजार के सेंसेक्‍स में 1900 अंकों की तेजी देखने को मिली तो निफ्टी 500 अंक तक मजबूत हुआ। यह बाजार में 10 साल की सबसे बड़ी दर्ज की गई है। बॉम्‍‍‍‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स फिलहाल (12:22 PM) 1920 अंक उछलकर 38013 के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं, NSE का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी भी 570 अंक की तेजी के साथ 11,266 पर कारोबार कर रहा है। इस दौरान सेंसेक्‍स के सभी शेयर बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे। सबसे अधिक बढ़त मारुति, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक के शेयर में रही। ये सभी शेयर 10 फीसदी से अधिक बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे।

शेयर बाजार की इस तेजी में निवेशकों को 5.82 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि एनएसई पर लिस्टेड कंपनियों के शेयरों का वैल्यूएशन कुछ ही घंटों में 5.82 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया है।

दरअसल, कॉर्पोरेट कंपनियों के लिए टैक्स छूट और मैट खत्म होने से कंपनियों के मुनाफे पर बड़ा असर होगा। इसीलिए शेयर बाजार में तेजी आई है। अगले कुछ दिनों तक सेंसेक्स, निफ्टी में तेजी का दौर जारी रहने की उम्मीद है।

ऐसे माहौल में निवेशकों को शेयर बाजार में फिर से पैसा लगाना चाहिए। इस फैसले से म्युचूअल फंड में निवेश करने वालों को भी बड़ा फायदा मिलेगा, क्योंकि शेयर बाजार में आए उछाल से फंड्स में बड़े रिटर्न की उम्मीद बढ़ गई है।

बता दे, इससे पहले गुरुवार को बैंक और ऊर्जा कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली। इस वजह से कारोबार के अंत में सेंसेक्स 470 अंक या 1.29 फीसदी के नुकसान से 36,093.47 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह एक बार नीचे में 35,987.80 अंक तथा ऊंचे में 36,613.93 अंक तक गया था।

इसी तरह निफ्टी 135.85 अंक या 1.25 फीसदी के नुकसान से 10,704.80 अंक पर बंद हुआ। यह इसका सात माह का निचला स्तर है। इससे पहले 19 फरवरी, 2019 को निफ्टी 10,604.35 अंक पर बंद हुआ था। बाजार में मची इस भगदड़ की वजह से निवेशकों के 1.69 लाख करोड़ रुपये डूब गए।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

एंटी पेपर लीक बिल पर लोकसभा में तीखी बहस, अखिलेश यादव और किरेन रिजिजू आमने-सामने, आरोप-प्रत्यारोप से गरमाया सदन
एंटी पेपर लीक बिल पर लोकसभा में तीखी बहस, अखिलेश यादव और किरेन रिजिजू आमने-सामने, आरोप-प्रत्यारोप से गरमाया सदन
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
E20 पेट्रोल पर घमासान तेज! 4 दिन में 3 बड़े प्रदर्शन, फिर सियासी रण बनेगी दिल्ली
E20 पेट्रोल पर घमासान तेज! 4 दिन में 3 बड़े प्रदर्शन, फिर सियासी रण बनेगी दिल्ली
'पेपर लीक के आरोपों का चुनाव में मिलेगा जवाब', भगवंत मान का BJP पर बड़ा हमला
'पेपर लीक के आरोपों का चुनाव में मिलेगा जवाब', भगवंत मान का BJP पर बड़ा हमला
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान, बोले- 'ये बेवकूफी का काम भी है...'
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान, बोले- 'ये बेवकूफी का काम भी है...'
'सत्यम पंडित की गिरफ्तारी कब होगी?', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज ने पुलिस को दी चेतावनी
'सत्यम पंडित की गिरफ्तारी कब होगी?', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज ने पुलिस को दी चेतावनी
किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना का भरोसा, बोले- 'सरकार किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध'
किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना का भरोसा, बोले- 'सरकार किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध'
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
'मेरा कजिन मुझे गंदे तरीके से छूता था', 'लॉक अप 2' में श्रेया कालरा का बड़ा खुलासा, बचपन में हुईं यौन शोषण का शिकार
'मेरा कजिन मुझे गंदे तरीके से छूता था', 'लॉक अप 2' में श्रेया कालरा का बड़ा खुलासा, बचपन में हुईं यौन शोषण का शिकार
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'बंटवारा 1947' ट्रेलर लॉन्च पर छलके सनी देओल के आंसू, राजकुमार संतोषी ने धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म को किया याद
'बंटवारा 1947' ट्रेलर लॉन्च पर छलके सनी देओल के आंसू, राजकुमार संतोषी ने धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म को किया याद