न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बड़ी भूल, 60 नहीं महज 1 पैसे की हुई पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी

लगातार 16 दिन के बाद, बुधवार की सुबह पेट्रोल-डीजल के दामों में 60 पैसे की कटौती की खबर लोगों तक पहुंची तो उनमें थोड़ी सी खुशी देखने को मिली

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 30 May 2018 2:05:54

बड़ी भूल, 60 नहीं महज 1 पैसे की हुई पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी

लगातार 16 दिन के बाद, बुधवार की सुबह पेट्रोल-डीजल के दामों में 60 पैसे की कटौती की खबर लोगों तक पहुंची तो उनमें थोड़ी सी खुशी देखने को मिली। हालांकि यह खुशी ज्यादा देर तक नहीं रह सकी, क्योंकि तेल मार्केटिंग कंपनियों की टाइपिंग मिस्टेक की वजह से पेट्रोल-डीजल की कीमत 60 पैसे के बजाए सिर्फ 1 पैसे घटी है। इससे आम जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है। इंडियन ऑयल ने कहा है कि टाइपिंग की गलती से उसकी वेबसाइट पर 60 पैसे दाम घटाने की लिस्ट जारी हो गई थी।

उल्लेखनीय है कि कर्नाटक चुनाव के दौरान लगातार 19 दिनों तक दोनों ईंधनों के दाम में तब्दीली नहीं होने के बाद बीते 14 मई से कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला चालू था। तब से पेट्रोल 3.91 रुपये जबकि डीजल 3.38 रुपये प्रति लीटर महंगे हो चुके थे।

दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत 1 पैसे घटकर 78.42 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 69.30 रुपये प्रति लीटर हो गई है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 81.05 रुपये, मुंबई में 86.23 रुपये और चेन्नई में 81.42 रुपये प्रति लीटर की गई है।

इसी तरह डीजल के दामों में भी कटौती की गई है। कोलकाता में 71.85 रुपये प्रति लीटर, मुंबई में 73.78 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 73.17 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के संकेत मिलने के बावजूद पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी से सरकार पर तेल की कीमत कम करने का दबाव बना था।

मंगलवार को यह था दाम
मंगलवार को देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियल ऑयल की वेबसाइट के अनुसार 29 मई 2018 को दिल्ली में पेट्रोल के दाम 78.43 रुपये रहा। यह एक दिन पहले के 78.27 रुपये के मुकाबले 16 पैसे महंगा था। इसी तरह डीजल के दाम भी एक दिन पहले के 69.17 रुपये के मुकाबले 14 पैसे बढ़ कर 69.31 रुपये प्रति लीटर पर पहुंचे थे।

उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी का दौर तो शुरू हो गया है, लेकिन डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमतों में गिरावट चालू है। कल भी शुरूआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 22 पैसे कमजोर हुआ।

स्टेट बैंक के एक अध्ययन के मुताबिक बीते एक महीने में डॉलर के मुकाबले रुपया 4.47 फीसदी कमजोर हो चुका है। पेट्रोलियम मंत्रालय के एक अधिकारी का कहना है कि रुपया का कमजोर होना ज्यादा दिक्कत वाली बात है क्योंकि यदि डॉलर की कीमत एक रुपया बढ़ती है तो पेट्रोल 50 पैसे प्रति लीटर महंगा हो जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत