न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या मोदी सरकार की इस योजना से होगा अवैध सोने का खुलासा! जानें आपको कैसे होगा फायदा

इस योजना का नाम सरकार माफी योजना (एमनेस्टी प्रोग्राम) बताया जा रहा हैं जिसके तहत आप अपने अवैध सोने को वैध बना सकेंगे और सजा से बच जाएंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 06 Aug 2020 12:38:26

क्या मोदी सरकार की इस योजना से होगा अवैध सोने का खुलासा! जानें आपको कैसे होगा फायदा

मोदी सरकार द्वारा लगातार कई योजनाओं की शुरुआत की जा रही हैं जिससे टैक्स चोरी के मामले कम हो सकें। इसी में एक योजना सोने से जुड़ी भी हैं जिसे मोदी सरकार जल्द ला सकती हैं। इस योजना का नाम सरकार माफी योजना (एमनेस्टी प्रोग्राम) बताया जा रहा हैं जिसके तहत आप अपने अवैध सोने को वैध बना सकेंगे और सजा से बच जाएंगे। इस स्कीम की मदद से सरकार टैक्स चोरी और सोने के आयात में कटौती करना चाहती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिए गए प्रस्ताव के तहत, सरकार की योजना है कि अवैध सोना रखने वाले लोगों से यह कहा जाए कि वे इसकी जानकारी टैक्स अथॉरिटी को दें। फिर पेनल्टी चुकाकर इन्हें वैध करा लें।

क्या है योजना?

इसके तहत आप पेनल्टी चुकाकर अपने अवैध सोने को वैध बना सकेंगे। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष पेश किए गए प्रस्ताव में कहा गया है कि गैर-कानूनी सोना रखने वाले लोगों से यह कहा जाए कि वे इसकी जानकारी टैक्स अथॉरिटी को दें। फिर पेनल्टी चुकाकर इन्हें वैध करा लें।

यह प्रस्ताव अभी शुरुआती दौर में है। इस संदर्भ में सरकार संबंधित अधिकारियों के विचार ले रही है। मालूम हो कि साल 2015 में भी सरकार ने योजना पेश की थी, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली क्योंकि लोग सोने को छोड़ना नहीं चाहते थे। लोगों में आशंका थी कि अवैध सोने का खुलासा करने पर आयकर विभाग कार्रवाई कर सकता है।

प्रस्ताव के अनुसार, जो भी अवैध सोने की घोषणा करेगा, उसे कुछ सोना सरकार के पास रखना भी पड़ सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस तरह की योजना पेश करने में जोखिम है। एक रिपोर्ट में कहा गया कि भारतीय परिवारों के पास करीब 25 हजार टन सोना है, जो किसी भी देश में सोने का सबसे बड़ा निजी भंडार है।

500 ग्राम तक सोने पर आयकर नहीं

इस बीच आपके लिए यह जानना भी जरूरी है कि घर में कितना सोना रखने पर आपको टैक्स का भुगतान नहीं करना पड़ता। अगर किसी के घर में 500 ग्राम तक सोना है, तो वह आयकर के दायरे में नहीं आएगा। इस पर आय का स्रोत बताने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। यानी, आयकर कानून के तहत कोई भी व्यक्ति अपने घर में 500 ग्राम तक सोना बिना किसी आय प्रमाण के रख सकता है।

कितनी छूट

विवाहित महिलाएं : 500 ग्राम तक सोना रखने की छूट।
अविवाहित महिलाएं : 250 ग्राम तक।
पुरुष : बिना आय प्रमाण के 100 ग्राम तक।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका