न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रजस्थान सरकार आमजन को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए संकल्पबद्ध - सुरेन्द्र गोयल

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री सुरेन्द्र गोयल ने मंगलवार को राज्य विधानसभा में कहा कि सरकार आमजन को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए संकल्पबद्ध है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 06 Mar 2018 5:24:15

रजस्थान सरकार आमजन को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए संकल्पबद्ध - सुरेन्द्र गोयल

जयपुर। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री सुरेन्द्र गोयल ने मंगलवार को राज्य विधानसभा में कहा कि सरकार आमजन को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जहां कही भी पेयजल की समस्या होगी वहां टैंकरों और परिवहन के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। श्री गोयल ने शून्यकाल के दौरान इस संबंध में उठाए मुद्दे पर हस्तक्षेप करते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र बानसूर में वर्ष 2011 की जनगणना अनुसार 176 आबाद ग्राम है, जो सभी विभिन्न पेयजल योजनाओं से लाभान्वित है। उन्होंने कहा कि इसमें 107 ग्राम हैंडपंप योेजना, 40 ग्राम पंप एवं टेक योजना, 24 ग्राम पाइप्ड योजना व 5 ग्राम पनघट योजना (टी.एस.एस.) से लाभान्वित है। उक्त योजनाओं में से विभागीय पेयजल योजनाएं जनता जल योजना पैटर्न पर ग्राम पंचायत द्वारा संचालित की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र में 993 हैंडपंप चालू हालत में है।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री ने कहा कि वर्तमान में विधानसभा क्षेत्र बानसूर के पांच ग्रामों बासना, होलाबास, खरखड़ा, चैनपुरा एवं बास करनाबट को हैंडपंप से पम्प एवं टैंक बनाने का कार्य राशि रुपए 190.99 लाख के प्रगति पर है। इनमें कुल 10 नलकूप एवं करीब 15 किलोमीटर पाइप लाइन एवं 15 भू-तल जलाशय है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार नौ ग्राम रामपुर, गुढा भाकर, देवसन, ज्ञानपुरा, हाजीपुर, बिलाली, अजबपुरा, जोधपुरा व दड़ी में राशि रुपए 164.84 लाख के कार्य प्रगति पर है, जिन्हें मई-2018 तक पूर्ण किया जाना लक्षित है। उन्होंने कहा कि इनके अलावा ग्राम विजयपुरा, लीला-मांढण में 7.42 लाख रुपये की एवं तौलाबास में 3.16 लाख की एवं ग्राम नारायणपुर मे 14.82 लाख रुपये की स्वीकृत पाइप लाइन का कार्य प्रगति पर है। विधानसभा क्षेत्र में अधिकतम 100 नए हैंडपंपों का निमार्ण कार्य भी इस वर्ष करवाए जाएंगे। उन्होंने आश्वस्त किया कि असफल नलकूपों के विरुद्ध नए नलकूपों का कार्य भी कराया जाएगा और आवश्यकतानुसार गांव-ढ़ाणी में पेयजल परिवहन भी किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन