Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Google सर्विसेज क्रैश: Youtube पर 20 हजार घंटे का वीडियो नहीं हुआ अपलोड, करीब 9.41 करोड़ का हुआ नुकसान

दुनियाभर में गूगल की सर्विसेस सोमवार शाम करीब 40 मिनट तक क्रैश रहीं। भारतीय समय के मुताबिक गूगल की सर्विसेस शाम करीब 5:26 बजे से लेकर शाम 6:06 तक बंद रही।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 14 Dec 2020 8:10:36

Google सर्विसेज क्रैश: Youtube पर 20 हजार घंटे का वीडियो नहीं हुआ अपलोड,  करीब 9.41 करोड़ का हुआ नुकसान

दुनियाभर में गूगल की सर्विसेस सोमवार शाम करीब 40 मिनट तक क्रैश रहीं। भारतीय समय के मुताबिक गूगल की सर्विसेस शाम करीब 5:26 बजे से लेकर शाम 6:06 तक बंद रही। इस दौरान गूगल की 19 सर्विसेस ठप रहीं। लोगों की दिक्कत को देखते हुए यू-ट्यूब टीम की तरफ से आधिकारिक बयान आया है। टीम यू-ट्यूब नाम के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है, 'हम जानते हैं कि आप में से कई अभी यू-ट्यूब एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं - हमारी टीम अवेयर है और इस पर काम कर रही है। जैसे ही हमारे पास और खबर आएगी हम आपको यहां अपडेट करेंगे।'
डेटा के मुताबिक, यू-ट्यूब (Youtube) पर 60 सेकंड में 500 घंटे का डेटा अपलोड होता है यानी 40 मिनट की परेशानी के दौरान इस सर्विस पर 20 हजार घंटे का डेटा अपलोड नहीं हो पाया और उसे करीब 9.41 करोड़ का नुकसान हुआ। यूट्यूब एक मिनट में करीब 32 हजार डॉलर यानी करीब 23.53 लाख रुपए कमाता है। इस दौरान करीब 50 लाख करोड़ यूजर्स ई-मेल (E-Mail) भी नहीं भेज सके।

यह 19 सर्विसेज रहीं ठप


- जीमेल
- यूट्यूब
- कैलेंडर
- ड्राइव
- डॉक्स
- शीट्स
- स्लाइड्स
- साइट्स
- ग्रुप्स
- हैंगआउट्स
- चैट
- मीट
- वॉल्ट
- करन्ट्स
- फॉर्म्स
- क्लाउड सर्च
- कीप
- टास्क
- वॉइस
यह चलती रहीं

गूगल सर्च इंजन और मैप
ब्रिटेन के मिरर अखबार के मुताबिक

- दुनिया में 54% लोग यूट्यूब को एक्सेस नहीं कर सके
- 42% लोग वीडियो नहीं देख पाए और 3% लोग लॉगइन ही नहीं कर पाए
- जीमेल पर 75% लोग लॉगइन नहीं कर पाए और 15% लोग वेबसाइट ही एक्सेस नहीं कर पाए। इसके अलावा 8% लोगों को मैसेज नहीं रिसीव हुए
- गूगल की हैंगआउट, गूगल फॉर्म, गूगल क्लाउड, गूगल ड्राइव, गूगल डॉक्स की सर्विसेस भी क्रैश हो गई हैं। इससे पहले 20 अगस्त को भी गूगल की सभी सर्विसेस क्रैश हो गई थीं

जीमेल के 180 करोड़ यूजर

दुनियाभर में जीमेल के करीब 180 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं। उसके पास 2020 में ईमेल सर्विस का 43% मार्केट शेयर है। वहीं, 27% लोग फोन से ईमेल करते हैं। ईमेल के एक्सेस के लिए 75% से ज्यादा लोग फोन का यूज करते हैं। 2020 में हर दिन 306.4 बिलियन ईमेल सेंड और रिसीव्ड किए गए हैं। यूट्यूब के 200 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका