न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Children's Day पर गूगल ने डूडल बनाकर किया पंडित नेहरू को याद

आज देशभर में चिल्ड्रेंस डे ( Children's Day ) यानी बाल दिवस मनाया जा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 14 Nov 2018 8:25:43

Children's Day पर गूगल ने डूडल बनाकर किया पंडित नेहरू को याद

आज देशभर में चिल्ड्रेंस डे ( Children's Day ) यानी बाल दिवस मनाया जा रहा है। देश के इतिहास में 14 नवंबर की तारीख स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ( Pandit Jawaharlal Nehru ) के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है। उनके निधन के बाद इस दिन को बाल दिवस के तौर पर मनाया जाने लगा। भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की याद में मनाए जाने वाले चिल्ड्रेंस डे (बाल दिवस) को गूगल ने भी सेलिब्रेट किया है। इस खास मौके पर गूगल ने डूडल बनाकर बच्चों को बाल दिवस की बधाई दी है। इसमें एक बच्ची टेलिस्कोप की मदद से अंतरिक्ष में देख रही है। जिसे वहां ग्रह, आकाशगंगा और सैटलाइट दिख रहे हैं। गूगल ने अपने डूडल पर बड़े ही शानदार तरीके से ग्रह, चांद, तारे और सैटेलाइट को दिखाया है।

नेहरू को बच्चों से प्यार

14 नवंबर 1889 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में जन्मे जवाहर लाल नेहरू को बच्चों से खासा लगाव था और बच्चे उन्हें 'चाचा नेहरू' कहकर पुकारते थे। नेहरू बच्चों को देश का भविष्य बताते थे। वे कहते थे कि ये जरूरी है कि बच्चों को प्यार दिया जाए, उनकी देखभल की जाए ताकि वे अपने पैरों पर खड़े हो सकें।

google,google doodle,google doodle childrens day,pandit jawaharlal nehru

कैसे हुई बाल दिवस मनाने की शुरुआत

भारत में 1964 से पहले तक बाल दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता था, लेकिन जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद उनके जन्मदिन यानी 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया गया। 27 मई 1964 में प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद सर्वसहमति से ये फैसला लिया गया कि जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के तौर पर माना जाए। इस तरह से भारत को दुनिया से अलग अपना एक बाल दिवस मिला। इससे पहले 1954 में संयुक्त राष्ट्र ने 20 नवंबर को बाल दिवस के तौर पर मनाने का ऐलान किया था। यही वजह है कि आज भी कई देशों में 20 नवंबर को ही बाल दिवस मनया जाता है, जबकि कई देश ऐसे हैं जो 1 जून को बाल दिवस मनाते हैं। बाल दिवस के दिन बच्चों को गिफ्ट्स दिए जाते हैं और स्कूलों में तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजिक कराए जाते हैं।

दुनिया भर में सेलिब्रेट होता है बाल दिवस

बाल दिवस सिर्फ भारत में ही नहीं मनाया जाता। यह दुनिया भर में सेलिब्रेट होता है, लेकिन दुनिया के अलग-अलग कोनों में इसे अलग-अलग दिन मनाया जाता है। भारत में इसे सेलिब्रेट करने की तारीख 14 नवंबर नेहरू के जन्मदिन की वजह से ही रखी गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत