न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Covid-19 : गूगल ने लॉन्च की कोरोना वायरस वेबसाइट, मिलेंगे सुरक्षा व रोकथाम के उपाय

अमेरिका की दिग्गज सर्च इंजन गूगल (Google) ने शनिवार को एक एजुकेशनल (शैक्षिक) कोरोना वायरस वेबसाइट लॉन्च की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 22 Mar 2020 12:58:25

Covid-19 : गूगल ने लॉन्च की कोरोना वायरस वेबसाइट, मिलेंगे सुरक्षा व रोकथाम के उपाय

अमेरिका की दिग्गज सर्च इंजन गूगल (Google) ने शनिवार को एक एजुकेशनल (शैक्षिक) कोरोना वायरस वेबसाइट लॉन्च की है। इसमें महामारी के बारे में सुरक्षा और आधिकारिक जानकारियां दी गईं हैं। गूगल ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि वेबसाइट 'गूगल डॉट कॉम/कोविड-19' शिक्षा, रोकथाम और स्थानीय संसाधनों पर केंद्रित है। लोग इसके माध्यम से कोविड-19 से संबंधित राज्य-आधारित सूचना, सुरक्षा व रोकथाम के उपाय, खोज और रुझान के संसाधन पा सकते हैं। कंपनी ने कहा, 'अमेरिका में साइट को आज लॉन्च कर दिया गया। आने वाले दिनों में साइट और अधिक भाषाओं व देशों में उपलब्ध होगी और अधिक संसाधन उपलब्ध होने पर हम वेबसाइट को अपडेट करेंगे।'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सप्ताह पहले ही प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर दावा किया था कि गूगल कोरोना वायरस के लिए एक स्क्रीनिंग वेबसाइट का निमार्ण करेगी, जो लोगों को टेस्टिंग साइट के लिए निर्देशित करेगी।

गौरतलब है कि यूरोप में कोविड-19 संक्रमण के चलते 5 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई है। इटली, स्पेन और जर्मनी में संक्रमण के मामलों में तेजी देखने को मिली है। वहीं भारत में आज इस वायरस की वजह से दो मौतें हुई है। यहां अब इस वायरस से मरने वालों की गिनती 6 तक पहुंच गई है। बिहार के पटना के AIIMS में 38 साल के सैफ अली की शनिवार रात को मौत हुई है। सैफ अली कुछ दिन पहले ही कतर की यात्रा से आए थे। भारत में अभी तक कोरोना वायरस के 348 मामले सामने आ चुके हैं। सैफ की मौत किडनी फेल होने से हुई, 2 दिन पहले ही कोलकाता से लौटे थे। इससे पहले आज ही मुंबई में 63 साल के शख्स की मौत हुई। महाराष्ट्र में कोरोना से 2 मौत हो चुकी हैं। वहां से सबसे ज्यादा 74 मामले भी सामने आए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल

एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति

राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना

SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज

अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय

एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल

‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी

शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार

राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा

LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी

राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा

यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका

सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया

तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर