न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दुनियाभर में गूगल की सर्विसेस डाउन / Gmail, Google Drive और Youtube में आ रही है लोगों को दिक्कत, कंपनी ने किया Confirm

दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में शामिल गूगल की कई सर्विस डाउन हो गई हैं। सबसे ज्यादा समस्या जीमेल (Google Gmail), गूगल ड्राइव (Google Drive) और यूट्यूब (Youtube) पर है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 20 Aug 2020 2:03:39

दुनियाभर में गूगल की सर्विसेस डाउन / Gmail, Google Drive और Youtube में आ रही है लोगों को दिक्कत, कंपनी ने किया Confirm

दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में शामिल गूगल की कई सर्विस डाउन हो गई हैं। सबसे ज्यादा समस्या जीमेल (Google Gmail), गूगल ड्राइव (Google Drive) और यूट्यूब (Youtube) पर है। इसकी वजह से यूजर्स को परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। जीमेल और गूगल ड्राइव पर फाइल अटैच नहीं हो रही। वहीं यूट्यूब पर वीडियो अपलोड करने में दिक्कत आ रही है। इन कम्प्लेंट्स के बाद कंपनी ने खुद कंफर्म किया है कि कुछ यूजर्स के लिए जीमेल डाउन है। बताया जा रहा है कि जीमेल पर एक्टिव यूजर्स की संख्या काफी ज्यादा होने की वजह से सर्विस डाउन हो गई है। भारत में समेत दुनिया भर में कई यूजर्स के सामने यह समस्या आ रही है। फिलहाल कंपनी इस error को ठीक करने की पूरी कोशिश कर रही है।

ये समस्याएं डेस्कटॉप के साथ ऐप्स पर भी आ रही है। शिकायतें मिलने के बाद गूगल ने इन सभी को ठीक करने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। इस संबंध में ट्विटर पर पिछले एक घंटे में हजारों यूजर्स ने शिकायत दर्ज की है।

इंटरनेट पर नजर रखने वाली डाउनडिटेक्टर वेबसाइट के मुताबिक जीमेल में समस्या 20 अगस्त को सुबह 9 बजे आई। बताया जा रहा है कि सबसे ज्यादा 62% समस्या फाइल अटैचमेंट की, 27% लॉगइन की और 10% मैसेज रिसीव नहीं होने की है। यूट्यूब पर यह समस्या 19 अगस्त से ही आने लगी थी। इसमें अपलोडिंग की समस्या 51%, वीडियो देखने की 42%, जबकि वेबसाइट न खुलने की समस्या 24% है। गूगल पर सबसे ज्यादा 84% समस्या लॉगइन की है। गूगल ड्राइव पर 76% समस्या फाइल सिंक नहीं होने की है।

Google जीमेल या ड्राइव पर कोई फाइल अटैच करने पर यह बार-बार जंप हो रही है और दोबारा अटैच होने लगती है। गूगल ने बताया है कि हम इस मुद्दे की जांच जारी रख रहे हैं। हम आशा करते हैं कि 20 अगस्त, 13:30 घंटे (IST) तक एक इस प्रॉब्लम को रेसोल्वे कर देंगे। डैशबोर्ड के अनुसार, Google ड्राइव, Google डॉक्स और Google मीट जैसी अन्य Google सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। पिछले महीने भी जीमेल में समस्या आई थी। कई यूजर्स ने लॉगिन नहीं कर पाने की शिकायत की थी।

स्टेटिस्टा की रिपोर्ट के मुताबिक दुनियाभर में जीमेल के करीब 150 करोड़ यूजर्स हैं। इनमें से 32 करोड़ यूजर्स भारत में ही हैं। वहीं जीमेल के दुनियाभर में 200 करोड़ यूजर्स हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका